Rajasthan

दिवाली से पहले बिगड़े हालात, भिवाड़ी में एक्यूआई 373 पार, जयपुर में हवा हुई जहरीली

Last Updated:November 06, 2026, 10:15 IST

Rajasthan AQI Today 06 Nov 2026: राजस्थान में मौसम बदलने के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है. प्रदेश की औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 373 तक पहुंच चुका है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. राजधानी जयपुर में भी प्रदूषण का आंकड़ा 272 दर्ज किया गया है. सवाई माधोपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा समेत कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब हुई है. दिवाली से पहले बढ़ता यह प्रदूषण आम जनजीवन के साथ सांस के मरीजों के लिए बड़ी चिंता बन सकता हैं.

ख़बरें फटाफट

दिवाली से पहले राजस्थान की हवा बिगड़ी, भिवाड़ी में 373 और जयपुर में 272 AQIZoom राजस्थान में बदला मौसम, भिवाड़ी में AQI 373 पार, जयपुर में हवा हुई जहरीली

Jaipur: राजस्थान में मौसम में बदलाव के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है. प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ा है. दिवाली से ठीक पहले राजस्थान की औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में प्रदूषण ने भारी कहर ढा दिया है. बदलते मौसम और हवा की सुस्त रफ्तार के चलते वातावरण में धुंध और जहरीले कणों का जमाव बढ़ गया है, जिससे प्रदेश भर की आबोहवा में गिरावट दर्ज की जा रही है.

प्रदेश के अलग-अलग जिलों और शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है. आंकड़े बताते हैं कि औद्योगिक और बड़े शहरों में हवा का स्तर काफी बिगड़ा है:

भिवाड़ी में प्रदेश का सबसे ज्यादा 373 एक्यूआई दर्ज किया गया है.
सवाई माधोपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 291 तक पहुंच चुका है.
राजधानी जयपुर में 272 एक्यूआई दर्ज हुआ, जहाँ प्रदूषण दोगुने से ज्यादा बढ़ चुका है.
जोधपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 255 के आसपास दर्ज किया गया है.
बीकानेर में एक्यूआई का आंकड़ा 250 रिकॉर्ड हुआ है.
कोटा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 151 दर्ज हुआ है.
उदयपुर में एक्यूआई का आंकड़ा 138 तक पहुंच गया है.
अजमेर में सबसे कम 103 दर्ज हुआ एयर क्वालिटी इंडेक्स.

खैरथल तिजारा के भिवाड़ी में प्रदूषण का कहर: AQI 370 के पारमौसम में बदलाव के साथ राजस्थान के कई शहरों में बढ़े वायु प्रदूषण की सबसे गंभीर खबर खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी से सामने आई है. औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में प्रदूषण का कहर लगातार जारी है. आज सुबह का एयर क्वालिटी इंडेक्स 340 से बढ़कर 370 और 373 के पार दर्ज किया गया है. यह आंकड़ा हवा की ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. बढ़ते प्रदूषण ने पूरे शहर की हवा को जहरीला बना दिया है. भिवाड़ी में पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है:

3 नवंबर को AQI 262 दर्ज किया गया था.
4 नवंबर को यह आंकड़ा बढ़कर 288 तक पहुंच गया था.
5 नवंबर को यह और बढ़कर 337 तक जा पहुंचा था.

लगातार बढ़ते ये आंकड़े भिवाड़ी शहर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता की ओर साफ इशारा कर रहे हैं. दिवाली पर तो आतिशबाजी के चलते प्रदूषण बढ़ना तय माना जाता है, लेकिन भिवाड़ी में दिवाली से दो दिन पहले ही स्थिति बेकाबू हो चुकी है.

सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

हवा में घुलते इस जहर और बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स के कारण आम लोगों के साथ-साथ सांस के मरीजों की परेशानी काफी बढ़ सकती है. डॉक्टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि वायु प्रदूषण का यह स्तर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से फेफड़ों या सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. सुबह और शाम के समय वातावरण में धुंध छाए रहने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 06, 2026, 09:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj