दीवाली पर मिठाई खरीदने वालों के लिए अलर्ट, रसगुल्लों में मिला रंग, 100 किलो मिठाई मौके पर खराब, दुकानों को नोटिस

Last Updated:November 05, 2026, 17:47 IST
Alwar Sweets Shop Raid: दीपावली से पहले अलवर में मिठाइयों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. पंसारी बाजार स्थित जैन मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले और बर्फी के नमूने लिए गए. रसगुल्लों में रंग की अधिक मात्रा मिलने पर करीब 100 किलो रसगुल्ले मौके पर नष्ट कराए गए. इसके साथ ही दो दुकानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं.
ख़बरें फटाफट
खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू
अलवर. दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष मिलावट विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को अलवर शहर के पंसारी बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जैन मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई की. जांच के दौरान रसगुल्लों में रंग की मात्रा अत्यधिक पाए जाने पर करीब 100 किलो रसगुल्ले मौके पर ही नष्ट करवा दिए गए. विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार जैन मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले और बर्फी के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं. दुकान पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को 14 दिन में सुधार करने का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है. निर्धारित समय में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने बताया कि रसगुल्लों में रंग की मात्रा अत्यधिक होने के कारण करीब 100 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई है.
सुधार नहीं होने पर यहां भी लाइसेंस निलंबितवहीं, इससे पहले प्यारे लाल रसगुल्ले की दुकान के संबंध में शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने वहां भी जांच की. दुकान से रसगुल्ले का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है. यहां भी साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर यहां भी लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है.
शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभागखाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के आयुक्त हरिवंश चतुर्वेदी के निर्देश पर दीपावली के मद्देनजर पूरे प्रदेश में मिलावटखोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अलवर शहर के बाजारों में भी नमूनीकरण और निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. त्योहार पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग की टीमें आगे भी कार्रवाई करेंगी.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
November 05, 2026, 17:47 IST



