दौसा के बांदीकुई में बेकाबू ट्रक का कहर, लोगों को कुचलता हुआ आगे बढ़ा, कई घायल

Last Updated:November 05, 2026, 21:37 IST
Dausa News: दौसा के बांदीकुई में एक बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचल दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद ट्रक को सड़क से दूर हटवाने की कार्रवाई की गई, ताकि यातायात को फिर से सुचारु किया जा सके. शहर में ट्रक के बेकाबू होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
ख़बरें फटाफट
लोगों को कुचलता हुआ आगे बढ़ा ट्रक
दौसा. जिले के बांदीकुई शहर में शाम के समय एक बेकाबू ट्रक ने हड़कंप मचा दिया. शहर में घुसा ट्रक लोगों को कुचलता हुआ आगे बढ़ता नजर आया. अचानक हुए इस हादसे से सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रक की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को बांदीकुई अस्पताल भिजवाया जा रहा है. सूचना मिलते ही बांदीकुई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
जानकारी के अनुसार, शाम के समय एक ट्रक बांदीकुई शहर में घुसा. इसी दौरान ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क पर आगे बढ़ता चला गया. ट्रक की रफ्तार और उसके बेकाबू होने से आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. ट्रक लोगों को कुचलता हुआ आगे बढ़ता नजर आया. घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया.
हादसे में कई घायलहादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को तुरंत बांदीकुई अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बांदीकुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को डिटेन कर लिया है. हादसे के बाद ट्रक को सड़क से दूर हटवाने की कार्रवाई की गई, ताकि यातायात को फिर से सुचारु किया जा सके. शहर में ट्रक के बेकाबू होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस और मौके पर मौजूद लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे रहे. वहीं, ट्रक हटवाने के बाद रास्ते पर यातायात सामान्य कराने का काम किया जा रहा है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Dausa,Dausa,Rajasthan
First Published :
November 05, 2026, 21:37 IST



