Rajasthan

नशे के खिलाफ 250 जवानों की बाइक रैली पहुंची आमेर, DGP दिखाएंगे हरी झंडी

जयपुर. नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और देश की एकता का संदेश देने निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार शाम जयपुर के आमेर पहुंची. कोटपूतली-बहरोड़ के रास्ते राजस्थान में दाखिल हुई इस रैली का आमेर महल में राजस्थान पुलिस बैंड की धुनों के बीच स्वागत किया गया. राइडर्स को फूलों से स्वागत करने के साथ तिलक भी लगाया गया. आमेर महल में DIG श्वेता धनकड़ ने रैली में शामिल जवानों का स्वागत किया.

FIGHT AGAINST DRUGS यानी नशे के खिलाफ लड़ाई के संदेश के साथ निकली इस रैली में केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के करीब 250 राइडर्स शामिल हैं. रैली का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के तहत किया जा रहा है. इसका मकसद युवाओं और आम लोगों को नशे के नुकसान के बारे में बताना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है.

रामनिवास बाग से सुबह 10 बजे रवाना होगी रैली
जयपुर में रैली के अगले पड़ाव की तैयारी भी पूरी कर ली गई है. गुरुवार, 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा रैली को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना करेंगे. रैली जयपुर से अजमेर की ओर बढ़ेगी. रैली के राइडर्स तीन अलग-अलग स्थानों से पायलट वाहनों के साथ अल्बर्ट हॉल पहुंचेंगे. इसके लिए जयपुर यातायात पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है, ताकि रैली के दौरान यातायात को संभाला जा सके और राइडर्स को आगे बढ़ने में परेशानी न हो.

CRPF, BSF समेत कई सुरक्षा बलों के जवान शामिलइस राष्ट्रीय रैली में CRPF, BSF, NIA, RPF, NDRF, ITBP, CISF, NSG और SSB के राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं. राज्य पुलिस के जवान भी इसमें शामिल हैं. कुल करीब 250 राइडर्स देशभर में नशे के खिलाफ जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हैं. रैली केवल बाइक से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का कार्यक्रम नहीं है. इसके साथ अलग-अलग शहरों में जागरूकता कार्यक्रम भी रखे गए हैं. स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और आम लोगों से बातचीत की जाएगी. युवाओं को नशे से दूर रहने और इसके नुकसान समझने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

जयपुर से अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर पहुंचेगी रैली
रैली का राजस्थान में सफर कोटपूतली-बहरोड़ जिले के रास्ते शुरू हुआ. इसके बाद राइडर्स जयपुर पहुंचे. तय कार्यक्रम के मुताबिक 22 अक्टूबर को जयपुर से अजमेर के लिए रवाना होंगे. 23 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर पहुंचेंगे. इसके बाद 24 अक्टूबर को उदयपुर से गांधीनगर की ओर प्रस्थान करेंगे. इस रूट के जरिए राजस्थान के कई शहरों में लोगों तक नशे के खिलाफ संदेश पहुंचाया जाएगा. रैली के स्वागत और रवानगी वाले स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

विद्यार्थियों और आम लोगों से होगा संवादरैली के दौरान ठहराव वाले स्थानों पर नशे के दुष्प्रभावों को लेकर चर्चा की जाएगी. इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ आम लोगों की भागीदारी भी रहेगी. गैर सरकारी संगठनों (NGO), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों, एनसीसी और एनएसएस के सदस्यों तथा विद्यार्थियों को भी इन कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम के जरिए युवाओं को यह समझाने की कोशिश होगी कि नशा उनके जीवन, परिवार और भविष्य पर किस तरह असर डाल सकता है. रैली का मुख्य संदेश है कि नशे से दूरी बनाकर ही स्वस्थ समाज और मजबूत देश की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj