Rajasthan

नाना के साथ परेशानी में कलेक्ट्रेट पहुंची दिव्यांग नजमा, अधिकारियों ने सुनी फरियाद तो तुरंत बदल गई जिंदगी

Last Updated:November 03, 2026, 18:43 IST

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंची दिव्यांग किशोरी नजमा को प्रशासन ने तुरंत आधार कार्ड और व्हीलचेयर उपलब्ध कराई. पेंशन व खाद्य सुरक्षा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. चलने-फिरने में असमर्थ किशोरी को नाना घसीटते हुए कलेक्ट्रेट तक लेकर आए थे. यहां अधिकारियों के सामने उसकी परेशानी रखी गई तो प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया.परेशानी में कलेक्ट्रेट पहुंची दिव्यांग नजमा;अधिकारी ने सुनी बात तो बदली जिंदगीZoomहनुमानगढ़: प्रशासन की संवेदनशीलता

हनुमानगढ़. जिला प्रशासन के सामने जब एक दिव्यांग और मूक-बधिर किशोरी अपनी परेशानी लेकर पहुंची तो अधिकारियों ने उसकी मदद के लिए तुरंत कदम उठाए. किशोरी नजमा काफी समय से आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान थी, लेकिन उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था. आखिरकार वह अपने नाना हाकम अली के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंची. चलने-फिरने में असमर्थ किशोरी को नाना घसीटते हुए कलेक्ट्रेट तक लेकर आए थे. यहां अधिकारियों के सामने उसकी परेशानी रखी गई तो प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया.

जिला प्रशासन ने नजमा की मदद के लिए बिना देर किए जरूरी कदम उठाए. अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा ने किशोरी की फरियाद सुनी. इसके बाद जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाया और किशोरी का आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की. खास बात यह रही कि जिस आधार कार्ड के लिए किशोरी काफी समय से चक्कर लगा रही थी, वह उसे कलेक्ट्रेट में ही बनवाकर उपलब्ध करवा दिया गया.

आधार कार्ड के साथ दी गई व्हीलचेयरआधार कार्ड के साथ ही किशोरी को व्हीलचेयर भी दी गई. ADM उम्मेदी लाल मीणा ने मौके पर ही रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से नजमा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था करवाई. इससे अब किशोरी को एक जगह से दूसरी जगह जाने में पहले के मुकाबले आसानी होगी. नाना के साथ घसीटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची किशोरी को मौके पर व्हीलचेयर मिलना उसके लिए बड़ी राहत की बात रही.

पेंशन और खाद्य सुरक्षा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरूप्रशासन ने केवल आधार कार्ड और व्हीलचेयर देकर ही अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं मानी. किशोरी को दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी काम शुरू किया गया है. अधिकारियों ने नजमा को पेंशन और खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आधार कार्ड नहीं होने के कारण उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में परेशानी आ रही थी. अब आधार कार्ड बन जाने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करने का रास्ता आसान हो सकेगा.

लंबे समय से परेशानी उठा रही थी नजमाआधार कार्ड और व्हीलचेयर मिलने के बाद नजमा के चेहरे पर खुशी नजर आई. लंबे समय से जिस सुविधा के लिए उसे परेशानी उठानी पड़ रही थी, वह एक ही दिन में कलेक्ट्रेट में मिल गई. अब पेंशन और खाद्य सुरक्षा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की ओर से दिखाई गई तत्परता ने यह भी दिखाया कि किसी जरूरतमंद की परेशानी समय पर अधिकारियों तक पहुंच जाए तो मौके पर ही उसकी मदद के लिए कदम उठाए जा सकते हैं.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Hanumangarh,Rajasthan

First Published :

November 03, 2026, 18:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj