नुसरत साहब की कव्वाली से बना गाना, पर्पल साड़ी में हसीना ने लगाए थे ऐसे ठुमके, 32 साल बाद भी होते हैं चर्चे

Last Updated:September 24, 2026, 18:55 IST
बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो रिलीज होने के सालों बाद भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. 90 के दशक की फिल्मों की बात करें तो ‘हम आपके हैं कौन..!’ का गाना ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ आज भी लोगों के बीच खास जगह रखता है. फिल्म के इस गाने में माधुरी दीक्षित के डांस, उनके एक्सप्रेशन और पर्पल साड़ी वाले लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 32 साल बाद भी जब इस गाने का जिक्र होता है, तो माधुरी के डांस की चर्चा जरूर होती है.
ख़बरें फटाफट
हर रोल से मचाया तहलका
नई दिल्ली. बला की खूबसूरत वो हसीना, जिसने अपने करियर में जैकी श्रॉफ, शाहरुख खान, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन समेत हर बड़े स्टार के साथ काम किया. लेकिन साल 1994 में सलमान संग ऐसी फिल्म में काम किया जिससे उन्हें ताउम्र पहचान मिली. खासतौर पर फिल्म का एक गाना जो कि नुसरत साहब की कव्वाली
1994 में रिलीज हुई फिल्म हम आपके हैं कौन कई मायने में खास है. एक तो ये फिल्म माधुरी और सलमान दोनों के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी. फिर इस फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे. खासतौर पर गोदभराई और शादी-ब्याह के फंक्शनों में तो इस फिल्म के गाने काफी पसंद किए जाते है. एक गाने में तो माधुरी दीक्षित ने पर्पल साड़ी में ऐसे ठुमके लगाए थे कि थिएटर उस वक्त सीटियों से गूंज उठे थे.
32 साल बाद भी सुनते है लोग
32 साल पुराना वो गाना है, ‘हम आपके हैं कौन’ में फिल्माया गया ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’. ये गाना आज भी लोगों की जुबा पर है. इस गाने की धुन पर नुसरत फतेह अली खान की मशहूर कव्वाली का असर माना जाता है.लता मंगेशकर की आवाज ने तो इस गाने को अमर कर दिया. गाना सलमान खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था. देव कोहली ने इस गाने को लिखा था. रामलक्ष्मण गाने का संगीत दिया था. लता मंगेशकर और एस.पी.सुब्रमण्यम ने अपनी आवाज देकर गाने में जान फूंक दी. ये गाना फिल्म में माधुरी की बहन बनी रेणुका शहाणे की गोदभराई के मौके पर आता है.
नुसरत साहब की कव्वाली से कनेक्शन
इस गाने को नुसरत फतेह अली खान की फेमस कव्वाली सारे नबियों दा नबी की लय से प्रेरित होकर तैयार किया गया था. देव कोहनी ने इस गाने से प्रेरा लेकर ही इस गाने को इस तरह से बनाया कि धुन को भी नुसरत साहब की कव्वाली से प्रेरित होकर ही तैयार किया. गाने में देवर की शरारत और भाभी की शिकायत को बयां किया गया है. आज भी शादी और फैमिली फंक्शन्स में ये गाना जरूर बजाया जाता है.
बता दें कि पर्पल साड़ी में इस गाने में माधुरी ने ऐसे ठुमके लगाए थे कि इसके आज भी खूब मीम्स बनते हैं. गाने में माधुरी ने अपने एक्प्रेशंस और डांस से तहलका मचा दिया था. गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. माधुरी की इस साड़ी का भी खूब ट्रेंड चला था. लोगों ने 90 के दशक में इस साड़ी को काफी पसंद किया और ये साड़ी एक ट्रेंड बन गई थी.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 24, 2026, 18:55 IST



