Entertainment

नेटफ्लिक्स संग परिणीति की नई फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ऐलान, क्राइम थ्रिलर में दिखेगा रेत माफिया का खतरनाक खेल

Last Updated:September 28, 2026, 17:24 IST

परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी. यह फिल्म पत्रकारिता, अपराध और अवैध रेत खनन पर आधारित थ्रिलर है, जिसमें परिणीति एक फील्ड रिपोर्टर की भूमिका में हैं.नेटफ्लिक्स संग परिणीति की नई फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' का ऐलान, जानें डिटेलZoomImage:Insta/netflix_in

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों लगातार अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रही हैं. हाल ही में उन्होंने स्ट्रीमिंग सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से ओटीटी पर कदम रखा और अब एक ऐसी फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसकी कहानी पत्रकारिता, अपराध और अवैध रेत खनन की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमेगी.

फिल्म का नाम ‘रिपोर्टिंग लाइव’ है, जिसमें परिणीति एक फील्ड रिपोर्टर के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ शेखर सुमन, अमोल पालेकर, देवेन भोजानी और आदिल हुसैन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

‘रिपोर्टिंग लाइव’ की कहानी‘रिपोर्टिंग लाइव’ की कहानी एक ऐसी रिपोर्टर की है, जो एक बड़ी स्टोरी की तलाश में अवैध रेत खनन के उस नेटवर्क तक पहुंचती है, जिसे एक खतरनाक रेत माफिया हर हाल में छिपाकर रखना चाहता है. जैसे-जैसे रिपोर्टर इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश करती है, उसके सामने अपराध की एक ऐसी दुनिया खुलती जाती है, जहां सच को सामने लाना आसान नहीं है. फिल्म में इसी जांच, खतरे और सच की तलाश को थ्रिलर अंदाज में दिखाया गया है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj