Entertainment

नेशनल TV पर दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेटों का होगा नामकरण, लाडलों का दिखाएंगी चेहरा, मनोज तिवारी ने उतारी नजर

Last Updated:November 03, 2026, 14:24 IST

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में अपने जुड़वा बच्चों के नाम का खुलासा करेंगे. शादी के 10 साल बाद दोनों पैरेंट्स बने हैं. चलिए बताते हैं दोनों बच्चों को देख मनोज तिवारी ने क्या कहा.Amazon Prime DayTop Deals Insideनेशनल TV पर दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेटों का होगा नामकरण, दिखाएंगी चेहराZoomImage: TV Show Promo/Insta@divyanka tripathi

ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में हैं. वह शादी के कई साल बाद मई 2026 में जुड़वा बच्चों की मां बनीं. वह और पति विवेक दहिया इस वक्त पूरी तरह से बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रहे हैं. हालांकि इस बीच वह दोनों काम पर भी लौट आए हैं. अब कई महीने बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वा बच्चों के नाम से पर्दा उठाने वाले हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया आजकल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी नजर आ रहे हैं. सोनाली बेंद्रे का ये शो काफी पॉपुलर हैं जहां राहुल वैद्य, दिशा परमार, दीपिका सिंह, मनोज तिवारी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.

नेशनल टीवी पर होगा दिव्यांका त्रिपाठी के बच्चों के नाम का खुलासापति पत्नी और पंगा के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे दिव्यांका त्रिपाठी अपने जुड़वा बेटों को शो में लाने वाली हैं. इसी शो में वह अपने बच्चों के नाम का राज भी उजागर करेंगी. अभी तक दिव्यांका ने बच्चों का न तो चेहरा रिवील किया है न ही नाम बताया है.

नामकरण संस्कार पर मनोज तिवारीशो के प्रोमो में दिव्यांका और विवेक स्टेज पर अपने बच्चों को गोद में लिए नजर आए. वह नेशनल टीवी पर बच्चों के नाम का खुलासा करेंगे. इस दौरान मनोज तिवारी ने एक्ट्रेस के नन्हे-मुन्नों को आशीर्वाद भी दिया. उन्होंने कहा कि जीवन में नामकरण संस्कार सबसे अहम संस्कार है.

10 साल बाद बने पैरेंट्स41 साल की दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2016 में विवेक दहिया संग शादी की थी. दोनों ने एकता कपूर के शो ये है मोहब्बतें में साथ काम भी किया था. दोनों अब दो जुड़वा बेटों के माता पिता हैं. अब पिछले 5 महीने से फैंस को बच्चों के चेहरे और नाम का इंतजार है.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

November 03, 2026, 14:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj