पर्दे पर दुर्गा पूजा का ऐसा जादू, देवदास से लेकर कहानी तक इन फिल्मों ने हमेशा के लिए अमर कर दिया नवरात्रि का जश्न

Last Updated:October 17, 2026, 12:59 IST
बॉलीवुड और दुर्गा पूजा का रिश्ता बहुत पुराना है. देवदास से लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी तक, हिंदी सिनेमा ने हर बार पर्दे पर इस पावन पर्व को बहुत ही भव्य और अनोखे अंदाज में दिखाया है, जानिए उन फिल्मों के बारे में.
बॉलीवुड हर त्योहार को बहुत ही शानदार तरीके से मनाता है. फिर जब बात दुर्गा पूजा और नवरात्रि की हो तो हिंदी सिनेमा भला कैसे पीछे रह सकता है. अभी हाल ही में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के गाने ‘जय अंबे बोल’ में भी दुर्गा पूजा को बहुत ही ग्रैंड तरीके से दिखाया गया है. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है. बॉलीवुड का दुर्गा पूजा और नवरात्रि से बहुत पुराना नाता रहा है. भले ही वक्त के साथ इन्हें पर्दे पर दिखाने का तरीका बदल गया हो या कुछ नए ट्विस्ट जोड़ दिए गए हों, लेकिन यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है.
गरबा, डांडिया और दुर्गा पूजा के रंग में रंगे गाने हमेशा से हमारी फिल्मों की शान रहे हैं. इस बात का अंदाजा आप ‘देवदास’ के सुपरहिट गाने ‘डोला रे डोला’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ के ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ जैसे गानों से आसानी से लगा सकते हैं. इस समय देशभर में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. ऐसे में चलिए आपको बॉलीवुड की उन मशहूर फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें दुर्गा पूजा को बहुत ही ग्रैंड और यादगार तरीके से सेलिब्रेट किया गया है.
संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों की भव्यता के लिए जाने जाते हैं. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवदास’ का गाना ‘डोला रे डोला’ सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुका है. यह एक ऐसा क्लासिक गाना है जिसे आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं. हाल ही में तो यह गाना एक इंटरनेशनल इवेंट के स्टेज पर भी गूंजता हुआ नजर आया था.
Add as Preferred Source on Google
करण जौहर की फिल्मों में त्योहारों का जश्न हमेशा देखने लायक होता है. उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में फिल्माया गया गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ इस बात का पक्का सबूत है. इस शानदार गाने के लिए मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को अपना दूसरा नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था. लाल रंग, औरतों की ताकत और मां दुर्गा की भक्ति से भरे यह गाने हर साल दुर्गा पूजा के पंडालों की जान बन जाते हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म ‘गुंडे’ का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. इस मूवी में कोलकाता के एक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल के माहौल में फिल्माया गया है. इसके गाने आज भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं.
सुजोय घोष की फिल्म ‘कहानी’ में दुर्गा पूजा के माहौल और बंगाली कल्चर को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. इस फिल्म का गाना ‘अमी सोत्ती बोलची’ (Ami Sotti Bolchi) कोलकाता की सड़कों और दुर्गा पूजा की असली रौनक को परदे पर जिंदा कर देता है. गाने के जरिए कोलकाता के उस खूबसूरत शहर और त्योहार के जोश को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया गया है, जो दर्शकों का दिल जीत लेता है.
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में भी दुर्गा पूजा और गरबा का जश्न बहुत ही ग्रैंड तरीके से दिखाया गया है. इस फिल्म का सुपरहिट गाना ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ आज भी हर त्योहार और गरबा नाइट्स की शान बना हुआ है. आज भी इस गाने के बिना नवरात्रि और गरबा का सेलिब्रेशन अधूरा माना जाता है.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 17, 2026, 12:57 IST



