Sports

पाकिस्तानी फील्डर से ऐसी उम्मीद नहीं थी! सलमान आगा ने लपका ऐसा कैच कि देखकर सबकी आंखें फटी रह गई

होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तानी फील्डर से ऐसी उम्मीद नहीं थी! इस कैच को देख सबकी आंखें फटी रह गई

Last Updated:August 28, 2026, 10:27 IST

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के सलमान अली आघा ने फील्डिंग के दौरान एक बेहतरीन कैच लपका. यह कैच इतना शानदार था कि देखकर सब हैरान रह गए. स्लिप में खड़े सलमान ने डाइव लगाकर खुद से दूर जारी हुई गेंद को पलक झपके अपने पंजे में समा लिया. सलमान का ये कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.पाकिस्तानी फील्डर से ऐसी उम्मीद नहीं थी! इस कैच को देख सबकी आंखें फटी रह गईZoomसलमान अली आगा ने लपका बेहतरीन कैच

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम कभी भी अपनी चुस्त-दुरुस्त फील्डिंग के लिए नहीं जानी गई है. कैच छोड़ने से लेकर रनआउट मिस करने तक की ऐसी तमाम घटनाएं हैं, जिन्हें याद फैंस आज भी हंसते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जारी लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन सलमान अली आगा ने एक ऐसा कैच लपका जिसे देखकर सबकी आंखें फटी रह गई. सलमान ने इंग्लैंड के सेट हो चुके बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स का एक बेहतरीन कैच लपका, जब वह 55 रन के स्कोर पर थे.

सलमान ने जब जॉर्डन कॉक्स का कैच लपका तब वह सब्सीट्यूट फील्डर के तौर पर स्लिप में खड़े थे. पारी के 48वें ओवर की पहली गेंद पर खुर्रम शहजाद के खिलाफ जॉर्डन कॉक्स ने शॉट का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में चली गई. इसी दौरान सलमान ने हवा में तैरते हुए गेंद को अपने पंजे में जकड़ लिया. कैच इतना शानदार था कि खुद जॉर्डन कॉक्स और सलमान आगा को यकीन नहीं हुआ.

THE SCREAMER FROM SALMAN AGHA 🤯

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj