Rajasthan

प्रतापगढ़ के बाद खनन माफियों ने भरतपुर में अब वन टीम को घेरकर बरसाए पत्थर, फॉरेस्टर की हालत गंभीर

Last Updated:September 26, 2026, 10:26 IST

भरतपुर के कोडापुरा गांव में अवैध खनन पर कार्रवाई कर रही वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला बोला है. पथराव में कोट नाके के फॉरेस्टर बुरी तरह जख्मी हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया . कार्रवाई के बाद जब्त कंप्रेसर ले जा रही सरकारी गाड़ी को रास्ते में घेरकर माफियाओं ने अंधाधुंध पथराव कर दिया. हमले की खबर मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी.प्रतापगढ़ के बाद भरतपुर में वन टीम को घेरकर बरसाए पत्थर, फॉरेस्टर की हालत गंभीZoom

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. कोडापुरा गांव के पास अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया. हमले में कोट नाके के फॉरेस्टर को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कंप्रेसर जब्त किया था. टीम जब जब्त कंप्रेसर को लेकर वापस लौट रही थी. तभी रास्ते में खनन माफिया ने वन विभाग की गाड़ी को घेर लिया. आरोप है कि बदमाशों ने वन विभाग की टीम और गाड़ी पर जमकर पथराव किया. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान फॉरेस्टर को गंभीर चोटें आईं.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा. घायल वनकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर ही हमला होने से इलाके में खनन माफिया के हौसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है.

प्रतापगढ़ में भी हो चुकी है रेंजर हत्या

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में 22 सितंबर को अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह को डंपर से कुचल दिया था गया था. गंभीर रूप से घायल रेंजर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की डंपर से कुचलकर मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने घटना को गंभीर माना था. उन्होंने राजस्थान सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी.

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अवैध खनन में इस्तेमाल की गई जेसीबी और डंपर को भी जब्त किया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

September 26, 2026, 10:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj