प्रेग्नेंसी, अबॉर्शन और 5 Cr… बिग बॉस 20 की लव गिल के पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, 55 साल के एक्टर संग था अफेयर?

Last Updated:October 27, 2026, 14:29 IST
Love Gill Controversy: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस बीच लव गिल का पुराना विवाद सुर्खियों में आ गया है. जहां उनका नाम पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी संग जोड़ा गया था. बल्कि उनके प्रेग्नेंट होने और 5 करोड़ की सेटलमेंट के भयानक दावे किए गए थे.
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल का एंगल पूरे एक हफ्ते से छाया हुआ है. वीकेंड के वार पर भी सबसे ज्यादा दोनों के भाई-बहन कहने और बढ़ती नजदीकियों जैसे विवाद पर हुई. मामला इतना बढ़ गया कि रोहित शेट्टी ने तो खूब डांट लगाई साथ ही स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी भी शो में आई और लव गिल को जमकर खरी-खरी सुनाई.
लव गिल के इस विवाद के बीच उनका पुराना विवाद भी चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर तो 5 करोड़ रुपये और अबॉर्शन जैसे दावे भी किए जाने लगे. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया कि आखिर लव गिल का ये विवाद क्या है. तो चलिए बताते हैं आखिर लव गिल का पंजानी सिनेमा के फेमस एक्टर-कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी के साथ क्या अफवाहें रही हैं. (Image:Insta@LoveGill)
बिग बॉस 20 में 26 अक्टूबर के एपिसोड में लव गिल ने एक बात कही थी, ‘मैं पहले ही एक विवाद से बचकर यहां आई हूं. बहुत मुश्किल से खुद को संभाला था. अब फिर से मेरा करियर बर्बाद हो गया है.’ इस बयान के बाद से ही लोगों ने लव के पुराने विवाद को गुरप्रीत घुग्गी से जोड़ना शुरू कर दिया. (Image:Insta@LoveGill)
Add as Preferred Source on Google
दरअसल पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी के साथ लव गिल का नाम जोड़ा जाता रहा है. अफवाहें तो ये भी हैं कि दोनों के बीच लंबा अफेयर रहा और अच्छे खासे उम्र के फासले के बावजूद दोनों रिलेशनशिप में रहे. (Image:Insta@LoveGill)
सोशल मीडिया पर हंगामा तो एक कनाडा बेस्ड पॉडकास्टर के दावे से मचा. जिन्होंने दावा किया था कि गुरप्रीत घुग्गी संग रिलेशनशिप के दौरान लव गिल प्रेग्नेंट भी हो गई थीं. मामला शांत करने के लिए एक्ट्रेस को 5 करोड़ रुपये की रकम भी सेटलमेंट के तौर पर दी गई थी. लेकिन ये सब सिर्फ अफवाहों के तौर पर था. गुरप्रीत घुग्गी ने तो इन सभी आरोपों को खारिज किया था और छवि खराब करने के चलते साइबर सेल में शिकायत भी दी थी. (Image:Insta@LoveGill)
इतना ही नहीं, बाद में पॉडकास्टर्स ने सामने आकर ये दावे भी किए थे कि उन्हें गुरप्रीत घुग्गी के खिलाफ कुछ लोगों ने ऐसे झूठ फैलाने के लिए पैसे दिए थे. ये नेगेटिव पीआर का हिस्सा था. इस तरह ये विवाद खूब आग की तरह फैल गया था. (Image:Insta@LoveGill)
इस विवाद के दौरान लव गिल का एक रोते हुए ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी. जिसमें वह काफी रोते हुए बात कर रही थीं. काफी परेशान थीं और कह रही थीं कि इस कॉन्ट्रोवर्सी ने उनका सब कुछ तबाह कर दिया है. वह गरीब परिवार से आती हैं. किराए के घर मकान में रहती हैं. इन सब बातों से उनके भाई पर क्या असर पड़ा होगा. वह सोच के भी घबरा रही हैं. (Image:Insta@gurpreet ghuggi)
गुरप्रीत घुग्गी ने उस दौरान इस पूरे विवाद पर कहा था कि ये सब उन्हें बदनाम करने के इरादे से किया गया है. उन्होंने अपनी दिन रात की मेहनत से अपना करियर खड़ा किया है जिसे इस तरह के नेगेटिव पीआर से खराब किया जा रहा है. (Image:Insta@gurpreet ghuggi)
गुरप्रीत घुग्गी की बात करें तो वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर नाम है. उन्हें लोगों ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में देखा और जाना था. वह शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं. गुरप्रीत घुग्गी अब 55 साल के हैं तो लव गिल 29 साल की हैं. दोनों ने साथ में फिल्मों में काम भी किया है. (Image:Insta@lovegill)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 27, 2026, 14:29 IST



