फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल में Pixel फोन सस्ते! Pixel 11 से 11 Pro Fold तक सामने आई कीमतें

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने जा रही है. इस बार Google Pixel स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए सेल काफी दिलचस्प हो सकती है. फ्लिपकार्ट ने सेल से पहले पिक्सल सीरीज के कई फोन पर मिलने वाली डील्स का खुलासा कर दिया है. इनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold, Pixel 10 और Pixel 10a शामिल हैं.
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के लिए अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू होगा. ऐसे में अगर आप नया Pixel फोन खरीदना चाहते हैं तो इन ऑफर्स पर नजर रख सकते हैं.
Google Pixel 11 की कीमत
गूगल पिक्सल 11 को Big Billion Days Sale में 69,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा. फोन की मौजूदा कीमत 89,999 रुपये है. यानी ऑफर के जरिए करीब 20,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.
इस कीमत में 12,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, 6,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 2,000 रुपये का SuperCoins डिस्काउंट शामिल है.
Pixel 11 Pro और 11 Pro XL
पिक्सल 11 Pro की सेल कीमत 1,03,999 रुपये बताई गई है. फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट ने अभी ऑफर का पूरा ब्रेकअप नहीं बताया है, लेकिन इसमें बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कूपन ऑफर शामिल होने की उम्मीद है.
वहीं, बड़े Pixel 11 Pro XL को ऑफर्स के बाद 1,18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसकी मौजूदा शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है.
Pixel 11 Pro Fold भी सस्ता मिलेगा
गूगल का फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold सेल में 1,70,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. हालांकि, Flipkart ने इस कीमत को हासिल करने वाले ऑफर्स की पूरी जानकारी अभी शेयर नहीं की है. फोन की मौजूदा कीमत 1,86,999 रुपये है.
Pixel 10 और Pixel 10a पर भी ऑफर
पिछली जनरेशन का Pixel 10 सेल के दौरान 68,999 रुपये में उपलब्ध होगा. दूसरी तरफ, Pixel 10a की कीमत बिना ऑफर 47,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 39,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा.
पिक्सल 10a पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा. फ्लिपकार्ट ने इन डील्स का खुलासा 25 सितंबर से शुरू हुए Deal Reveals के तहत किया है. सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर को मिलेगा.ट



