बार-बार लगती है भूख? तो थाली में शामिल करें प्रोटीन-फाइबर से भरपूर ये दाल, पेट लंबे समय तक रहेगा भरा

Last Updated:October 04, 2026, 12:49 IST
Moth Dal Health Benefits: रोज की थाली में अरहर, मूंग और मसूर की दाल तो खूब खाई जाती है, लेकिन छोटी सी दिखने वाली मोठ की दाल को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. आयुष चिकित्सक के मुताबिक यह दाल प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसे डाइट में शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा रहने और पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि कुछ लोगों को इसे खाने के बाद गैस या पेट फूलने की शिकायत भी हो सकती है. जानिए मोठ की दाल खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं और किन लोगों को इसे खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए.
रोज की थाली में दाल को सेहतमंद भोजन का अहम हिस्सा माना जाता है. घरों में अरहर, मूंग और मसूर की दाल तो अक्सर बनती है, लेकिन मोठ की दाल को कई लोग कम ही खाते हैं. आकार में छोटी दिखने वाली यह दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कई दूसरे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. (इमेज-AI)
लोकल 18 से बातचीत के दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने बताया कि मोठ की दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है और यह मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के साथ शरीर के कई जरूरी कामों में भूमिका निभाता है. जो लोग अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए अलग-अलग दालों को खाने में शामिल करना फायदेमंद होता है.
अगर खाना खाने के कुछ समय बाद ही दोबारा भूख लगने लगे तो डाइट में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना मददगार होता है. मोठ की दाल में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है. इससे बार-बार कुछ खाने की इच्छा को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. (इमेज-AI)
Add as Preferred Source on Google
मोठ की दाल पाचन के लिए भी अच्छी होती है. फाइबर पाचन तंत्र के लिए जरूरी होता है और डाइट में पर्याप्त फाइबर होने से पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है. मोठ की दाल को अच्छी तरह पकाकर खाने से इसे रोज के भोजन का पौष्टिक हिस्सा बनाया जा सकता है. (इमेज-AI)
हालांकि, कुछ लोगों को दाल खाने के बाद गैस, पेट फूलने या अपच की शिकायत हो सकती है. ऐसे लोगों को मोठ की दाल अपनी डाइट में शामिल करते समय शुरुआत कम मात्रा से करनी चाहिए और देखना चाहिए कि शरीर पर इसका कैसा असर होता है. (इमेज-AI)
मोठ की दाल में आयरन भी पाया जाता है. आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी होता है. इसलिए संतुलित डाइट में आयरन वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी होता है. मोठ की दाल भी रोज के खाने में आयरन का एक अच्छा स्रोत होती है. इसके अलावा मोठ की दाल में मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं. मैग्नीशियम शरीर के कई सामान्य कामों में भूमिका निभाता है. इस तरह मोठ की दाल को रोज के खाने में शामिल करने से डाइट में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल किया जा सकता है. (इमेज-AI)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 04, 2026, 12:49 IST



