Rajasthan

बीडीआई सनशाइन सिटी में हादसा, अचानक ऊपर जाकर धड़ाम से नीचे गिरी लिफ्ट, 40 मिनट बाद तोड़कर निकाला बाहर

Last Updated:October 15, 2026, 16:31 IST

Bhiwadi Lift Accident Newsखैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित बीडीआई सनशाइन सिटी के सफायर टावर में लिफ्ट अचानक ऊपर जाने के बाद नीचे गिरने से कई महिलाएं और बच्चे फंस गए. करीब 35-40 मिनट बाद सोसायटीवासियों ने लिफ्ट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला. पीड़ित महिला ने बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ भिवाड़ी थाने में शिकायत दी है. निवासियों ने लिफ्टों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. पहले भी 27 लिफ्ट खराब मिलने की बात कही गई थी.

ख़बरें फटाफट

बीडीआई सनशाइन सिटी में हादसा, अचानक ऊपर जाकर धड़ाम से नीचे गिरी लिफ्टZoomअचानक ऊपर जाकर धड़ाम से नीचे गिरी लिफ्ट

अलवर: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित बीडीआई सनशाइन सिटी सोसायटी में लिफ्ट की खौफनाक घटना सामने आई सफायर टावर में लिफ्ट अचानक ऊपर जाने के बाद जोरदार झटके के साथ नीचे गिर पड़ी. लिफ्ट में कई महिलाएं और पांच बच्चे सवार थे, जो अंदर ही फंस गए. बच्चों की चीख-पुकार और महिलाओं की घबराहट के बीच करीब 35 से 40 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष जैसे हालात बने रहे. जब जिम्मेदारों से मदद नहीं मिली तो सोसायटी के लोगों ने खुद लिफ्ट को तोड़कर सभी को बाहर निकाला. घटना के बाद सोसायटी की लिफ्टों की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

सफायर टावर के फ्लैट नंबर एसए-713 में रहने वाली अमनदीप पत्नी जसबीर सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए नौवीं मंजिल से लिफ्ट में सवार हुई थीं. उनके साथ पूजा पत्नी जोगेंद्र, उर्मिला पत्नी मुकेश कुमार और सुषमा देवी भी थीं. लिफ्ट में मनवीर, वंशिका, लविया, जीविका और कनिश नाम के बच्चे भी मौजूद थे. सभी लोग अपने रोजमर्रा के काम के लिए निकले थे, लेकिन कुछ ही देर में यह सफर खौफनाक अनुभव में बदल गया अमनदीप की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, लिफ्ट छठी मंजिल पर पहुंचकर रुकी और उसका दरवाजा खुल गया. इसके तुरंत बाद लिफ्ट अचानक अपने आप ऊपर चली गई और फिर जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर पड़ी.

35-40 मिनट तक महिलाएं और बच्चे लिफ्ट में फंसे अचानक हुए घटनाक्रम से अंदर मौजूद महिलाएं और बच्चे बुरी तरह घबरा गए. बच्चों ने रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया. शिकायत में बताया गया है कि डर के कारण कुछ बच्चों की हालत इतनी खराब हो गई कि वे खुद को संभाल भी नहीं पाए. बाहर मौजूद लोगों को जब लिफ्ट के अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं तो वे मदद के लिए मौके पर पहुंचे सोसायटीवासियों ने लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मेंटेनेंस एजेंसी के कर्मचारियों सतीश ओझा और मनीष सहित पावर हाउस पर संपर्क करने की कोशिश की. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किसी ने फोन नहीं उठाया और न ही समय पर मदद के लिए कोई कर्मचारी पहुंचा. ऐसे में करीब 35-40 मिनट तक महिलाएं और बच्चे लिफ्ट में फंसे रहे.

बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे मेंआखिरकार सोसायटी के लोगों ने खुद प्रयास करते हुए लिफ्ट को तोड़ा और सभी को बाहर निकाला. घटना की सूचना आपातकालीन नंबर 112 पर भी दी गई. मौके पर एएसआई प्रवीण कुमार पहुंचे अमनदीप ने शिकायत में आरोप लगाया है कि सोसायटी की लिफ्टें पिछले चार-पांच साल से खराब हालत में चल रही हैं. समय पर मरम्मत नहीं कराई जाती और कई लिफ्टों में पंखे तथा जरूरी सुरक्षा सुविधाओं का भी अभाव है. निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार मेंटेनेंस एजेंसी और बीडीआई कार्यालय में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ. शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि बीडीआई की जांच में पहले भी सोसायटी की 27 लिफ्टें खराब पाई गई थीं. इसके बावजूद लिफ्टों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने के आरोप लगाए जा रहे हैं पीड़िता ने बिल्डर बेरी डेवलपर्स और मेंटेनेंस एजेंसी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि लिफ्टों की मरम्मत अधिकृत कंपनी से कराने के बजाय मनमाने तरीके से काम कराया जाता है. इससे सोसायटी में रहने वाले परिवारों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है.

सोसायटी में चार-पांच बार लिफ्ट से जुड़े हादसे हो चुकेअमनदीप के अनुसार, इससे पहले भी सोसायटी में चार-पांच बार लिफ्ट से जुड़े हादसे हो चुके हैं अमनदीप ने थाना भिवाड़ी में लिखित शिकायत देकर बिल्डर सुमित बेरी, शिखा बेरी और मेंटेनेंस एजेंसी के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. अब सवाल यह है कि जब सोसायटी की लिफ्टों को लेकर पहले भी शिकायतें और जांच में खामियां सामने आने की बात कही जा रही है, तो समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं की गई? क्या जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

October 15, 2026, 16:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj