Entertainment

भारत में शुरू हुई ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग, रणबीर-साई की फिल्म पर बरसी श्रीराम की कृपा, विदेशों में बना रिकॉर्ड

Last Updated:October 21, 2026, 08:31 IST

Ramayana Advance Booking: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण को बड़ पर्दे पर देखने का इंतजार अब बस खत्म ही होने जा रहा है. फिल्म की रिलीज में 15 दिन बचे हैं. इसके सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले हर तरफ रामायण को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. बीते मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रामायण की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई है और पहले ही दिन फिल्म को मिले रिस्पांस ने साफ कर दिया है कि ‘रामायण’, हिंदी सिनेमा का नया इतिहास लिखने आ रही है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायण को लेकर काफी लंबे समय से बज बना हुआ है. मेकर्स इस फिल्म को 4000 करोड़ के मेगा बजट में बना रहे हैं. रामायण दो हिस्सों में दर्शकों के सामने आने वाली है. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाला है.

दशहरा के शुभ अवसर पर ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई. फिल्म 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इसकी एडवांस बुकिंग 15 दिन पहले शुरू हुई और विदेशों में रामायण की एडवांस बुकिंग भारत से पहले शुरू हुई थी. विदेशों में नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है.

एडवांस बुकिंग की शुरुआत होते ही रामायण को लेकर जबरदस्त बज दिखा. कनाडा, यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया में इस महाकाव्य को भरपूर रिस्पांस मिल रहा है. रामायण ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 1 मिलियन USD (9,47,60,700 रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है. ये आंकड़ा 4 देशों की कमाई को मिलाकर है.

Add as Preferred Source on Google

ईटाइम्स में प्रकाशित खबर में फिल्म्स डिसकोर्स के आंकड़ों का हवाला दिया गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर रामायण ने रिलीज से 15 दिन पहले 1.12 मिलियन USD की कमाई कर ली है. ये कमाई फिल्म की हर उपलब्ध शो की है.

भारत में दशहरा के मौके पर रामायण की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई, लेकिन देश में अभी लीमिटेड शोज की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई है. भारत में फिल्म के टिकट प्राइज की बात करें तो इसकी कीमत 400 रुपये से लेकर 500 रुपये के बीच है.

अब इसके साथ ही पहले दिन रामायण ने भारत में कितनी कमाई की ये जानते हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने फिलहाल एक शो डेट के लिए एडवांस टिकटों की बिक्री से 4.78 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाकर देखें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई 2.97 करोड़ रुपये है.

5 नवंबर, गुरुवार को रिलीज होने जा रही ‘रामायण’ के पहले दिन की एडवांस बुकिंग 4.78 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. शहरों की बात करें तो नेशनल कैपिटल रीजन यानी एनसीआर इस मामले में सबसे आगे चल रहा है. यहां फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 1.39 करोड़ रुपये की कमाई की है.

नितेश तिवारी की रामायण में बॉलीवुड सितारों की फौज नजर आने वाली है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे दिग्गज और शानदार सितारों से सजी फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म में अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को आवाज दी है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 21, 2026, 08:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj