भिवाड़ी में बारिश का कहर, सड़कें जलमग्न और वाहन बंद, हर साल क्यों बनते हैं ये हालात?

Last Updated:September 06, 2026, 09:00 IST
Bhiwadi Rainwater Logging Problem: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में शनिवार की बारिश ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. अलवर-भिवाड़ी बाईपास, भगत सिंह कॉलोनी और भिवाड़ी मोड़ समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं. जगह-जगह जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी. कई छोटी गाड़ियां पानी में फंसकर खराब हो गईं. दुकानों, बैंकों, शॉपिंग मॉल और बीड़ा कार्यालय के सामने भी पानी जमा हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में भिवाड़ी का यही हाल होता है. जल निकासी की समस्या वर्षों पुरानी है और इसके समाधान को लेकर कई बार आंदोलन और बैठकें भी हो चुकी हैं. हरियाणा की ओर पानी की निकासी को लेकर भी विवाद सामने आते रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है. अलवर-भिवाड़ी बाईपास, भगत सिंह कॉलोनी और भिवाड़ी मोड़ समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी
अलवर खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में शनिवार को हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. बारिश के बाद अलवर-भिवाड़ी बाईपास, भगत सिंह कॉलोनी, भिवाड़ी मोड़ सहित आसपास के इलाकों में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि सड़कें कहीं तालाब तो कहीं टापू में तब्दील नजर आईं. चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया और लोगों को अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी भारी परेशानी उठानी पड़ी.
जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों की मुश्किल और बढ़ गई. कई छोटी गाड़ियां पानी में फंसकर खराब हो गई. बारिश का पानी सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शॉपिंग मॉल, दुकानों, बैंकों और बीड़ा कार्यालय के सामने भी जलभराव हो गया. कई जगह घरों के बाहर तक पानी जमा हो गया, जिससे लोगों के लिए बाजार और मुख्य मार्गों तक पहुंचना मुश्किल हो गया. वाहन चालकों को पानी के बीच से निकलना पड़ा, जबकि पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बारिश के चलते भिवाड़ी की सड़कें बनी जलाशय
हालात देखकर ऐसा लगा मानो बारिश ने भिवाड़ी की सड़कों को सड़क नहीं बल्कि जलाशय में बदल दिया हो. स्थानीय लोगों का कहना है कि भिवाड़ी में यह कोई पहली बारिश नहीं है. हर बरसात में शहर का यही हाल होता है और हल्की बारिश में भी जलभराव की समस्या सामने आ जाती है. भिवाड़ी की जल निकासी की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकल पाया. जलभराव और पानी की निकासी को लेकर यहां आंदोलन तक हो चुके हैं. हरियाणा की ओर पानी की निकासी को लेकर भी कई बार विवाद की स्थिति बनी है.
कई दौर की बैठकें होने के बाद भी समस्या बरकरार
इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा हरियाणा के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है. स्थिति यह है कि बारिश का पानी तो दूर, फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी भी कई हिस्सों में जमा होता रहता है और बिना बारिश के भी कुछ जगहों पर तरणताल जैसे हालात बने रहते हैं. ऐसे में सवाल यही है कि आखिर कब तक भिवाड़ी के लोग हर बारिश में जलभराव की परेशानी झेलते रहेंगे? करोड़ों की औद्योगिक गतिविधियों वाले शहर में क्या स्थायी जल निकासी व्यवस्था कब तक सिर्फ बैठकों और दावों तक सीमित रहेगी?
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
September 06, 2026, 09:00 IST



