भिवाड़ी में Zepto के वेयरहाउस पर विभाग की कार्रवाई, वेज के साथ मिला नॉनवेज

Last Updated:October 23, 2026, 22:59 IST
Alwar Latest News: भिवाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जेप्टो वेयरहाउस पर कार्रवाई की. शाकाहारी सामान के साथ नॉनवेज मिलने और गंदगी पर पांच सैंपल लिए गए और 150 किलो सामग्री नष्ट की गई. यहां शाकाहारी खाद्य पदार्थों के साथ चिकन और मछली जैसे नॉनवेज खाद्य पदार्थ रखे हुए थे. खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, इस तरह खाद्य सामग्री को एक साथ रखना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के नियमों के खिलाफ है.
ख़बरें फटाफट
भिवाड़ी में जेप्टो वेयरहाउस पर छापा,
खैरथल-तिजारा. जिले के भिवाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जेप्टो के वेयरहाउस पर कार्रवाई की. जांच के दौरान वेयरहाउस में साफ-सफाई की भारी कमी मिली. वहीं, कोल्ड हाउस के निरीक्षण में शाकाहारी खाद्य पदार्थों के साथ चिकन और मछली जैसे नॉनवेज खाद्य पदार्थ भी रखे हुए मिले. विभाग ने इसे खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों के खिलाफ माना और कर्मचारियों को खाद्य सामग्री सही तरीके से रखने के निर्देश दिए.
यह कार्रवाई मैसर्स किराणा काटृ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के जेप्टो वेयरहाउस में की गई. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की. विभाग की इस कार्रवाई की जानकारी नोडल अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने दी.
पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल लिएजांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वेयरहाउस में रखे पांच तरह के खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए. इनमें देसी घी, सरसों का तेल, सूजी, रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल और राजधानी ब्रांड का बेसन शामिल है. इन सैंपलों को जांच के लिए लिया गया है. सैंपल की जांच के बाद ही इनकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी.
वेयरहाउस में सफाई की कमी मिलीटीम ने जब जेप्टो के वेयरहाउस का निरीक्षण किया तो वहां साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई. खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. ऐसे में निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर विभाग ने कार्रवाई की.
कोल्ड हाउस में चिकन-मछली के साथ रखा था शाकाहारी सामाननिरीक्षण के दौरान कोल्ड हाउस में भी लापरवाही सामने आई. यहां शाकाहारी खाद्य पदार्थों के साथ चिकन और मछली जैसे नॉनवेज खाद्य पदार्थ रखे हुए थे. खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, इस तरह खाद्य सामग्री को एक साथ रखना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के नियमों के खिलाफ है. इस पर टीम ने वेयरहाउस के कर्मचारियों को तुरंत पाबंद किया और खाद्य पदार्थों को सही तरीके से रखने के निर्देश दिए. विभाग ने साफ किया कि अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थों को रखने में तय नियमों का ध्यान रखना जरूरी है.
करीब 150 किलो खाद्य सामग्री नष्ट करवाईकार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब 150 किलो खाद्य पदार्थ मौके पर ही नष्ट करवाए. इसमें सफल मटर, चिकन, फिश, दूध और आइसक्रीम शामिल थे. इसके अलावा करीब 50 किलो आटा भी मौके पर नष्ट करवाया गया. भिवाड़ी में हुई इस कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों के रखरखाव और वेयरहाउस की सफाई को लेकर सवाल उठे हैं. फिलहाल विभाग की टीम ने सैंपल लेने के साथ ही खाद्य सामग्री को सही तरीके से रखने के निर्देश दिए हैं. सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में आगे की जानकारी सामने आएगी.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
October 23, 2026, 22:59 IST



