मंडाना में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान हादसा, बीजेपी नेता के स्वागत में फटी कन्फेटी गन

Last Updated:October 19, 2026, 13:32 IST
Kota News: कोटा के मंडाना में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता बद्री गोचर के स्वागत में एक हादसा हो गया. स्वागत के समय एक युवक के हाथ में पायरो कन्फेटी गन फट गई, जिससे उसे चोट आई है. मंडाना क्षेत्र में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर लगातार प्रचार-प्रसार चल रहा है.
ख़बरें फटाफट
Kota Mandana News: चुनाव प्रचार के दौरान फटी कन्फेटी गन
कोटा: राजस्थान के कोटा जिले के मंडाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार चल रहा है. प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क कर रहे हैं. इसी दौरान मंडाना में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम के दौरान एक छोटी दुर्घटना हो गई.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बद्री गोचर के चुनावी दौरे के दौरान हुई. जब वे कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे, तो समर्थकों ने उनके स्वागत की तैयारी की हुई थी. इसी दौरान आतिशबाजी और स्वागत के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पायरो कन्फेटी गन चलाई जा रही थी.
हाथ में ही फटी कन्फेटी गनस्वागत के समय गन चला रहे एक युवक के हाथ में ही अचानक पायरो कन्फेटी गन फट गई. गन फटने से युवक के हाथ में चोट लग गई. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की मदद की और उसे प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Kota,Kota,Rajasthan
First Published :
October 19, 2026, 13:30 IST



