Entertainment

‘मजा खराब न करें’ यश की इमोशनल अपील से फैंस पर चढ़ा ‘टॉक्सिक’ का खुमार, शानदार एडवांस बुकिंग के लिए जताया आभार

Last Updated:August 25, 2026, 23:39 IST

फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन-अप्स’ कल 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें सुपरस्टार यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा जैसी हीरोइनें भी अहम रोल में हैं. फिल्म की रिलीज से पहले यश ने दर्शकों के इमोशनल अपील की है, जिसके बाद उनके फैंस रोमांचित हो गए हैं. उन्होंने जबरदस्त एडवांस बुकिंग के लिए भी दर्शकों का आभार जताया.

ख़बरें फटाफट

'मजा खराब न करें' यश की इमोशनल अपील से फैंस पर चढ़ा 'टॉक्सिक' का खुमारZoom‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज.

नई दिल्ली: यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन-अप्स’ बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार हैं. इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत ने भी खास रोल निभाया है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी पीरियड गैंगस्टर ड्रामा 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. फिल्म को लेकर पहले ही काफी चर्चा हो रही है. अब, फिल्म की रिलीज से पहले यश ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है. एक्टर ने दर्शकों से अपील की है कि वे बिना स्पॉइलर के बड़े पर्दे पर ‘टॉक्सिक’ का आनंद उठाएं और फिल्म के सीन रिकॉर्ड करने या फुटेज ऑनलाइन शेयर करने से बचें.

यश ने कुछ समय पहले फिल्म की टीम की ओर से एक नोट शेयर किया और शानदार रिस्पॉन्स और जबरदस्त एडवांस बुकिंग के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म को बड़े पर्दे के अनुभव के तौर पर बनाया गया है और दर्शकों से अपील की कि वे सभी के लिए उस अनुभव को बनाए रखें. उन्होंने लिखा, ‘टीम टॉक्सिक की ओर से एक नोट. ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन-अप्स’ हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक ऐसी दुनिया है जिसे हमने फ्रेम-दर-फ्रेम, सीन-दर-सीन और हर चुनाव के साथ बनाया है, जिसमें हमने बरसों का दिल लगाया है. इस फिल्म को बनाने और रिलीज करने में शामिल हर टेक्नीशियन, आर्टिस्ट और क्रू मेंबर चाहता है कि आपको भी वैसा ही अनुभव मिले. एक ऐसा अनुभव जो एक समुदाय के तौर पर बड़े पर्दे के लिए बनाया गया है.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj