मशहूर डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में पसरा मातम

Last Updated:August 25, 2026, 22:08 IST
फिल्ममेकर कुकू कोहली का कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है. उन्होंने कई दशक लंबे करियर में ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्में बनाईं. वे 77 साल के थे. उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की थी. उन्होंने अजय देवगन को बॉलीवुड में ‘फूल और कांटे’ से पहला ब्रेक दिया था. कुकू कोहली ने अपने करियर की शुरुआत दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर के साथ काम करके की थी. उन्होंने कपूर के साथ लगभग 11 साल तक असिस्टेंट के तौर पर काम किया और ‘बॉबी’, ‘प्रेम रोग’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे. उन्होंने बाद में फिल्ममेकर राहुल रवैल के साथ ‘बेताब’ और ‘अर्जुन’ जैसी फिल्मों में सेकंड-यूनिट डायरेक्टर के तौर पर काम किया.
ख़बरें फटाफट
कुकू कोहली ने एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की थी.
नई दिल्ली: हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने निर्देशक कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. एक्टर के निधन की खबर से बॉलीवुड और फिल्म जगत में मातम पसर गया है. कुकू कोहली के करीबी लोगों ने उनके निधन की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि कुकू कोहली किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे. अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन की खबर देते हुए मेरा दिल टूट रहा है. आज मैंने एक बहुत अच्छे दोस्त और बेहतरीन फिल्ममेकर को खो दिया है. यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उनकी पत्नी अरुणा ईरानी और उनकी बेटियों, करिश्मा कोहली और पूजा कोहली के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. अशोक पंडित के अनुसार, कुकू कोहली का शव अंतिम दर्शन बुधवार सुबह 9.30 बजे ग्रीन एकर्स, लोखंडवाला में होगा और अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर सुबह 10:30 बजे किया जाएगा.
‘फूल और कांटे’ से किया डेब्यूकुकू कोहली फिल्म इंडस्ट्री की कई अहम संस्थाओं से जुड़े रहे. उन्होंने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव की जिम्मेदारी संभाली थी. कुकू कोहली ने साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बतौर निर्देशक डेब्यू किया. यह फिल्म अभिनेता अजय देवगन की पहली फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने ‘कोहराम’, ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘अनाड़ी नंबर-1’, ‘जुल्मी’, ‘ये दिल आशिकाना’ और ‘वो तेरा नाम था’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. उनकी फिल्मों ने 1990 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर में दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.
अरुणा ईरानी से की थी शादीकुकू कोहली की पत्नी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी हैं. दोनों की प्रेम कहानी भी फिल्मी अंदाज में शुरू हुई थी. कुछ समय पहले रियलिटी शो इंडियन आइडल में अरुणा ईरानी ने अपनी प्रेम कहानी का जिक्र करते हुए बताया था कि शुरुआत में उनकी और कुकू कोहली की बिल्कुल नहीं बनती थी. शूटिंग के दौरान मजाक-मजाक में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. अरुणा ईरानी हिंदी सिनेमा की सबसे बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं. कुकू कोहली ने ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को लॉन्च किया. हिंदी सिनेमा में कुकू कोहली का सबसे बड़ा योगदान ‘फूल और कांटे’ फिल्म है, जिससे 1991 में अजय देवगन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था. इस फिल्म से एक्ट्रेस मधु ने भी हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और इसमें अरुणा ईरानी, जगदीप और अमरीश पुरी भी शामिल थे.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 25, 2026, 22:08 IST



