Health

महंगे सीरम नहीं, रोज की ये 5 आदतें दिला सकती हैं नेचुरल ग्लो, डॉक्टर ने बताए आसान तरीके

Last Updated:September 29, 2026, 21:54 IST

चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट ही जरूरी नहीं हैं. रामपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, पूरी नींद, हल्की एक्सरसाइज, संतुलित खान-पान और सही लाइफस्टाइल त्वचा की सेहत में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने हल्दी, दही और शहद जैसे घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से पहले सावधानी बरतने की भी सलाह दी.

रामपुर: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए लोग अक्सर क्रीम, सीरम और दूसरे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन त्वचा की सेहत सिर्फ बाहर से लगाए जाने वाले प्रोडक्ट पर निर्भर नहीं करती. रोज की दिनचर्या, खान-पान, नींद, तनाव और एक्सरसाइज भी त्वचा पर असर डालते हैं. आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, नेचुरल ग्लो के लिए सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना जरूरी है.

लोकल 18 से बातचीत में डॉ. मोहम्मद इकबाल ने बताया कि समय पर सोना और समय पर उठना त्वचा की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है. पर्याप्त नींद न मिलने पर थकान चेहरे पर दिखाई दे सकती है. इसलिए रोज आरामदायक और पूरी नींद लेने की आदत बनानी चाहिए.

डॉ. इकबाल के अनुसार, नेचुरल ग्लो के लिए कठिन एक्सरसाइज जरूरी नहीं है. रोजाना हल्की एक्सरसाइज, वॉकिंग या योग को दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है. इससे शरीर एक्टिव रहता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रखने में मदद मिलती है और तनाव कम करने में भी सहूलियत होती है.

Add as Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए हरी और मौसमी सब्जियां, मौसमी फल और हल्की पकी हुई दाल को भोजन का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसके अलावा धनिया, पुदीना और करी पत्ते जैसी चीजें डाइट को पौष्टिक बनाने में मदद करती हैं.

डॉ. मोहम्मद इकबाल ने बताया कि त्वचा की देखभाल के लिए हल्दी, दही, शहद, दूध, गुलाब जल और पके केले जैसी घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है. उनके अनुसार, इनमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा की देखभाल में सहायक हो सकते हैं.

उन्होंने सलाह दी कि अगर पहले से पिंपल्स, खुजली, लालिमा, एलर्जी या त्वचा से जुड़ी कोई दूसरी समस्या है, तो किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. बच्चों की त्वचा पर भी बिना चिकित्सकीय सलाह के घरेलू चीजें नहीं लगानी चाहिए. डॉ. इकबाल के मुताबिक, नींबू और मौसमी जैसी चीजों को खान-पान में शामिल किया जा सकता है. इनमें विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है और त्वचा की सामान्य सेहत में भी इसकी भूमिका होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 29, 2026, 21:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj