Sports

माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में वापसी, एशेज-वर्ल्ड कप और ओलंपिक के लिए कंगारुओं का स्पेशल प्लान

होमखेलक्रिकेट

हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, एशेज-वर्ल्ड कप और ओलंपिक पर कंगारुओं की नजर

Last Updated:November 06, 2026, 09:21 IST

Michael Hussey Australia coach: ऑस्ट्रेलिया ने माइकल हसी को सिर्फ एक सीरीज के लिए नहीं, बल्कि 2027 से 2028 तक के बड़े क्रिकेट मिशन की तैयारी में शामिल किया है. हसी का टीम के साथ जुड़ना बताता है कि ऑस्ट्रेलिया आने वाले बड़े मिशन यानी एशेज, वनडे विश्व कप, 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और टी-20 विश्व कप के लिए कितने अहम होंगे. हसी को उनके आईपीएल के पूर्व सहयोगी स्टीफन फ्लेमिंग भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बतौर कोच जुड़ने बुला रहे थे.हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, एशेज-वर्ल्ड कप और ओलंपिक पर कंगारुओं की नजरZoomमाइकल हसी बतौर कोचिंग सलाहकार ऑस्ट्रेलियाई टीम में आए.

Michael Hussey Australia Cricket Team: दिग्गज माइकल हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलिया के लिए 79 टेस्ट, 185 वनडे और 38 टी-20 खेलने वाले हसी अब बतौर स्पेशल कोच कंगारू टीम से जुड़े हैं. उनका रोल कोचिंग सलाहकार का होगा. ऑस्ट्रेलिया 2028 के टी-20 विश्व कप और लॉस एंजिलिस ओलंपिक को ध्यान में रखकर अभी से अपनी टी-20 रणनीति मजबूत कर रहा है. हसी को केवल सीरीज-दर-सीरीज सलाहकार नहीं बनाया गया है, बल्कि वह 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में होने वाले अगले टी-20 विश्व कप में टीम के सलाहकार होंगे.

हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री की 3 बड़ी बातें

लंबे समय से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे माइकल हसी को उनकी T-20 विशेषज्ञता के लिए लाया गया है. 2022 में इंग्लैंड की टी-20 विश्व कप विजेता कोचिंग टीम का हिस्सा रहने का अनुभव उनके काम आएगा.
स्टीफन फ्लेमिंग के साथ इंग्लैंड की टेस्ट टीम में रोल का ऑफर होने के बावजूद माइकल हसी ने ऑस्ट्रेलिया के साथ बड़ी जिम्मेदारी चुनी और इंग्लैंड का प्रस्ताव ठुकरा दिया.
एशेज और वनडे विश्व कप के साथ टी-20 विश्व कप और ओलंपिक की तैयारी में भी उनकी भूमिका होगी. यानी ऑस्ट्रेलिया अलग-अलग फॉर्मेट के लिए विशेषज्ञों की मदद से पहले से रोडमैप तैयार कर रहा है.

माइकल हसी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने से पहले क्रिकेटर बनने से पहले टीचिंग का प्रोफेशन अपना चुके थे.

इंग्लैंड टीम से भी था कोचिंग का ऑफरइस साल की शुरुआत में जब न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के साथ काम संभाला, तो उन्होंने अपने पुराने साथी हसी को भी अपने साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन हसी ने उस मौके को ठुकरा दिया और इसके बजाय ऑस्ट्रेलिया के साथ एक बड़ी कोचिंग सलाहकार की भूमिका चुनी. यह जिम्मेदारी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज से शुरू होगी, जिसके बाद वे पर्थ में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों में भी मदद करेंगे.

इंग्लैंड सीरीज में हेड कोच मैकडोनाल्ड को आराममैकडोनाल्ड इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी T20I सीरीज से आराम लेंगे. उनकी जगह सहायक कोच आंद्रे बोरोवेक जिम्मेदारी संभालेंगे. पिछले तीन सालों में जब भी मैकडोनाल्ड बड़ी सीरीज की तैयारी के लिए आराम लेते थे, तब बोरोवेक ही टीम की कमान संभालते थे. हसी, बोरोवेक और युवा खिलाड़ियों की टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ अपना कंसल्टेंसी का काम शुरू करेंगे. ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीमों के प्रमुख बेन ओलिवर ने बताया कि भले ही हसी सीधे तौर पर टीम के साथ काम न कर रहे हों, लेकिन वे 2028 के T20 इवेंट्स की योजना बनाने और टीम को तैयार करने में अपना योगदान देते रहेंगे.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल र…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 06, 2026, 09:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj