Entertainment

‘मुझे दिए थे लिफाफे, कार देने की हुई बात’, सुकेश चंद्रशेखर से कैसे हुआ कॉन्टैक्ट? नोरा फतेही ने कोर्ट में दिया बयान

Last Updated:November 06, 2026, 17:44 IST

200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल ठगी और वसूली मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है. शुक्रवार को बतौर गवाह अदालत में पेश हुईं नोरा ने दिसंबर 2020 के चेन्नई इवेंट का जिक्र करते हुए बताया कि ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज ने उनकी पहली मुलाकात और फोन बात कराई थी. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बातचीत के दौरान उन्हें एक लग्जरी कार गिफ्ट करने की पेशकश की गई थी. इस मामले में नोरा का अगला बयान 30 नवंबर को दर्ज किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideसुकेश चंद्रशेखर से कैसे हुआ कॉन्टैक्ट? नोरा फतेही ने कोर्ट में दिया बयानZoom200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही ने कोर्ट में दिया बयान. (फोटो: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी मामले में लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को वह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचकर बतौर गवाह पेश हुईं. कोर्ट के सामने पेश होकर नोरा ने दिसंबर 2020 में चेन्नई में हुए एक इवेंट से जुड़ा पूरा वाकया बयां किया. उन्होंने अदालत को बताया कि उस इवेंट के बाद उनकी ठग सुकेश चंद्रेशखर से पहली बार बातचीत कैसे हुई थी. नोरा ने अपने बयान में यह भी खुलासा कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज ने फोन पर उनकी बात सुकेश से करवाई थी और साथ ही एक्ट्रेस को गिफ्ट में कार देने की बात कही गई थी.

नोरा फतेही ने कोर्ट को बताया कि वह दिसंबर 2020 में अपनी पूरी टीम के साथ फ्लाइट से चेन्नई पहुंची थीं. वहां एक इवेंट होना था, जिसकी पूरी व्यवस्था एक्सीड एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों ने संभाली थी. इवेंट के लिए तैयार होने के दौरान उनकी टीम ने उन्हें बताया कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना उनसे और उनके परिवार से मिलना चाहती हैं. इसके बाद लीना पॉलोज दो वीडियोग्राफर और कुछ अन्य लोगों के साथ उनके कमरे में पहुंचीं. वह अपने साथ कुछ गिफ्ट भी लेकर आई थीं.

लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को सुकेश से करवाई थी बात

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान लीना ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह नेल आर्टिस्ट्री सैलून की मालकिन हैं. बातचीत के बीच लीना ने कहा कि उनके पति उन्हें ‘हेलो’ कहना चाहते हैं और चेन्नई आने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. इसके बाद लीना ने अपने पति को फोन लगाया और स्पीकर पर बात कराई.

नोरा फतेही को सुकेश ने गिफ्ट में दी थी कार

नोरा ने बताया कि फोन पर सुकेश ने उनसे कहा कि वह और उनका परिवार उनके बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने इवेंट में आने के लिए उनका धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके साथ और इवेंट करने की इच्छा जताई. इसी बातचीत के दौरान लीना ने नोरा को एक कार गिफ्ट करने की बात कही. फोन पर मौजूद सुकेश ने भी उनसे अनुरोध किया कि वह इस कार को गिफ्ट के तौर पर स्वीकार कर लें.

नोरा फतेही अब इस दिन दर्ज कराएंगी बयान

नोरा ने बयान में बताया कि यह बातचीत खत्म होने के बाद वह अपनी टीम के साथ इवेंट के लिए निकल गईं. वहां वह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं और डांस कॉम्पिटिशन को जज किया. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कोर्ट को बताया कि इवेंट के दौरान उन्हें कुछ लिफाफे दिए गए थे. उनसे कहा गया था कि वह ये लिफाफे दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को सौंप दें. इस तरह नोरा ने कोर्ट के सामने चेन्नई इवेंट में मौजूदगी से लेकर लीना और सुकेश के साथ हुई बातचीत तक की जानकारी दी. कोर्ट में नोरा का बयान अभी पूरा नहीं हुआ है. उनका आगे का बयान 30 नवंबर को दर्ज किया जाएगा. इस दिन मामले में अगली सुनवाई होगी.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

November 06, 2026, 17:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj