Entertainment

‘मुझे पता ही नहीं चला मैं कब एयरपोर्ट पहुंची’, बेटे से दूर जाकर फूट-फूटकर रोई थीं परिणीति चोपड़ा, बयां किया दर्द

Last Updated:September 27, 2026, 22:20 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. शादी और बच्चे के बाद भी वह इडंस्ट्री में एक्टिव हैं. लेकिन मां बनने के बाद परिणीति के लिए काम पर लौटना आसान नहीं था. बच्चे को घर पर छोड़कर काम के लिए निकलने के बाद परिणीति ने क्या-क्या फील किया ये एक्ट्रेस ने पहली बार खुलकर बताया है.

ख़बरें फटाफट

‘मुझे पता नहीं चला मैं कब एयरपोर्ट पहुंची', बेटे से दूर जाकर खूब रोईं परिणीति Zoomपरिणीति ने बयां किया दर्द

नई दिल्ली. मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर में कई बदलाव देखे हैं. अब पहली बार उन्होंने उन बदलावों पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि जब बेटे के जन्म के कई महीनों बाद उन्हें पहली बार काम के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ा, तो वह खुद को संभाल नहीं पाईं. बेटे से दूर होने का ख्याल उनके लिए इतना भारी था कि पूरे तीन घंटे के सफर में वह रोती रहीं.

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बेटे जब उनका बेटा हुआ तो उन्होंने काफी समय अपने बच्चे के साथ ही बिताया. इतने लंबे समय तक बच्चके साथ रहने के बाद जब अचानक उन्हें अपने बच्चे से दूर जाना पड़ा तो, उन्होंने कहा कि वह बहुत मुश्किल पल था. उन्होंने कहा कि इस एहसास को सिर्फ ‘मॉम गिल्ट’ कह देना शायद सही नहीं होगा, क्योंकि उस वक्त उन्हें इससे कहीं ज्यादा गहरा दर्द महसूस हुआ.

‘मुझे उस फ्लाइट की कोई याद नहीं’

परिणीति ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उस पहले वर्क ट्रिप को याद करते हुए मैं आज भी इमोशनल हो जाती हूं. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार अपने बेटे को घर छोड़कर निकलीं, तो उन्हें सफर की कोई खास बात याद नहीं है. क्योंकि उस वक्त उनका सारा ध्यान सिर्फ घर पर ही था. उन्हें ये भी याद नहीं कि वह एयरपोर्ट कैसे पहुंचीं, फ्लाइट में कब बैठीं और मुंबई पहुंचने के बाद घर तक कैसे गईं. उस पूरे सफर में उनका ध्यान अपने बच्चे पर ही था कि वह कैसे उसके बिना काम कर पाएंगी.

‘लगा फिर कभी कुछ नहीं कर पाऊंगी’

परिणीति ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि उस वक्त बेटे से दूर होने का अहसास सिर्फ इमोशनली ही मुझे तकलीफ नहीं दे रहा था, बल्कि वो एक ऐसा दर्द था जो मुझे अंदर तक परेशान कर रहा था. वो एक पल ऐसा था, जब मुझे लगा कि अब मैं काम नहीं कर पाउंगी.लेकिन मुझे ये भी पता था कि मेरा बच्चा घर पर पूरी तरह सेफ है. जितने समय वह अपने बेटे से दूर रही, उनके बैचनी बढ़ती ही रही.परिणीति ने इस दौरान कामकाजी महिलाओं को लेकर समाज की सोच पर भी बात की.

बता दें कि एक्ट्रेस ने ये सवाल उठाया कि बच्चे के जन्म के बाद किसी महिला से यह उम्मीद क्यों की जाती है कि वह अपने करियर को पूरी तरह रोक दे. उनका कहना था कि मां बनने के बाद भी महिलाओं को सामान्य जिंदगी जीने और अपने करियर पर काम करने का हक होना चाहिए.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 27, 2026, 22:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj