Health

मेरठ में गोवंश पर मंडराया लंपी का खतरा, 1.12 लाख पशुओं को लगा टीका, आप भी ऐसे करें बचाव

Last Updated:October 05, 2026, 11:04 IST

मेरठ: मेरठ में गोवंश को लंपी बीमारी से बचाने के लिए पशु विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया है. जुलाई से चल रहे इस अभियान में अब तक 1 लाख 12 हजार गोवंश का वैक्सीनेशन किया जा चुका है. पशुपालकों को पशुओं की साफ-सफाई और विशेष देखभाल रखने की सलाह दी गई है.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में गोवंश में लंपी बीमारी के मामले सामने आने के बाद पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. हालांकि, पशुपालकों को घबराने की जरूरत नहीं है. पशु विभाग की ओर से जुलाई से ही गोवंश के वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है. पशुपालकों को भी अपने पशुओं की साफ-सफाई और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है.

लोकल 18 से खास बातचीत में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मेरठ पवित्रजीत सिंह ने बताया कि लंपी बीमारी को देखते हुए जुलाई से ही विभाग एक्टिव मोड में है और गोवंश के वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि मेरठ में कुल 2 लाख 9 हजार 488 गोवंश हैं, जिनमें से 1 लाख 12 हजार गोवंश का वैक्सीनेशन किया जा चुका है. अगले कुछ दिनों में बाकी गोवंश का वैक्सीनेशन भी पूरा करने का लक्ष्य है.

Add as Preferred Source on Google

पवित्रजीत सिंह ने बताया कि लंपी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक पशु से दूसरे पशु में फैल सकती है. ऐसे में पशुपालकों को अपने गोवंश की विशेष देखभाल करनी चाहिए. उन्होंने संभव हो तो पशुओं के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि संक्रमित पशु के घाव पर बैठने वाली मक्खियां और मच्छर दूसरे पशुओं के संपर्क में आने पर संक्रमण फैलाने का कारण बन सकते हैं.

उन्होंने पशुपालकों को पशुओं के आसपास साफ-सफाई रखने की भी सलाह दी. साथ ही बताया कि बीमारी से बचाव के लिए गोवंश को गिलोय का पानी पिलाया जा सकता है और नीम के पानी से नहलाया जा सकता है. अगर पशु के शरीर पर जख्म हैं तो पशु चिकित्सक से संपर्क कर बीटाडिन लगाया जा सकता है.

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशुपालक वैक्सीनेशन के लिए अपने क्षेत्र के पशु चिकित्सा विभाग से संपर्क कर सकते हैं. विभाग की ओर से वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है. किसान और पशुपालक खुद भी विभाग से संपर्क करके ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद गोवंश का वैक्सीनेशन करा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 05, 2026, 11:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj