Tech

याद है Orkut? फिर से शुरू हो सकता है आपका पुराना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, यूजर्स को क्या खास मिलेगा, जानें फाउंडर का प्लान

Powered by :

Last Updated:October 09, 2026, 11:41 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Orkut एक बार फिर वापसी कर सकता है. कंपनी के फाउंडर ऑरकुट बायुक्कोकटेन (Orkut Buyukkokten) ने 9 अक्टूबर को इंटरनेट यूजर्स से इसे दोबारा शुरू करने की जानकारी दी है. इस बार उनका मकसद ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां लोग सच्ची दोस्ती कर सकें, अपनी कम्युनिटी बना सकें और एक-दूसरे से जुड़ सकें. ऑरकुट बायुक्कोकटेन ने कंपनी की वेबसाइट पर एक लेटर भी पोस्ट किया है.Amazon Prime DayTop Deals Insideयाद है Orkut? फिर से शुरू हो सकता है आपका पुराना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मZoomऑरकुट बायुक्कोकटेन ने कंपनी की वेबसाइट पर एक लेटर भी पोस्ट किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Orkut एक बार फिर वापसी कर सकता है. कंपनी के फाउंडर ऑरकुट बायुक्कोकटेन (Orkut Buyukkokten) ने 9 अक्टूबर को इंटरनेट यूजर्स से इसे दोबारा शुरू करने की जानकारी दी है. इस बार उनका मकसद ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां लोग सच्ची दोस्ती कर सकें, अपनी कम्युनिटी बना सकें और एक-दूसरे से जुड़ सकें. ऑरकुट बायुक्कोकटेन ने कंपनी की वेबसाइट पर एक लेटर भी पोस्ट किया है.

इस लेटर में उन्होंने बताया कि वह इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दोबारा क्यों शुरू करना चाहते हैं. उनका कहना है कि पिछले 20 सालों में सोशल मीडिया पर लोगों को आपस में जोड़ने के बजाय उनका ज्यादा से ज्यादा ध्यान खींचने पर जोर दिया गया है. हालांकि, उन्होंने अभी तक ऑरकुट की वापसी की कोई लॉन्च डेट नहीं बताई है.

ऑरकुट की वेबसाइट पर शेयर किया लेटर

ऑरकुट के फाउंडर ऑरकुट बायुक्कोकटेन का कहना है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फिर से शुरू करना चाहते हैं, ताकि इंटरनेट पर लोगों के बीच सच्ची दोस्ती और अच्छे रिश्ते बन सकें. उनका मानना है कि पहले इंटरनेट पर अनजान लोगों से जुड़ना, नई दोस्ती करना और एक जैसी पसंद रखने वाले लोगों के साथ बातचीत करना बहुत खास होता था. लेकिन पिछले 20 सालों में सोशल मीडिया का तरीका बदल गया है. अब प्लेटफॉर्म लोगों को आपस में जोड़ने के बजाय इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि लोग कितनी देर तक मोबाइल चलाएं, कितनी पोस्ट देखें और कितने लाइक या कमेंट करें. इससे लोगों के बीच दूरी बढ़ी है और अकेलापन भी एक बड़ी समस्या बन गया है.

ऑरकुट बायुक्कोकटेन का कहना है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, नकली वीडियो और मशीनों से तैयार कंटेंट बढ़ रहा है. इससे यह पहचानना मुश्किल हो सकता है कि दूसरी तरफ कोई असली इंसान है या नहीं. उनका मानना है कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, वह इंसानों की खुशी, प्यार, उम्मीद और दोस्ती की जगह नहीं ले सकती. वह ऐसा सोशल मीडिया बनाना चाहते हैं, जहां लोग अपनी पसंद के हिसाब से कम्युनिटी बना सकें, एक-दूसरे की मदद करें और भरोसे के साथ जुड़ सकें. उनके लिए सोशल मीडिया का असली मकसद लोगों को जोड़ना होना चाहिए, न कि उनका ज्यादा से ज्यादा समय लेना.

इसी वजह से उन्होंने लोगों से ऑरकुट की वापसी की मुहिम में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने लोगों से orkut.com पर जाकर अपना नाम दर्ज करने और अपने किसी दोस्त को भी इस पहल से जोड़ने को कहा है.  वह चाहते हैं कि लोग अपने दोस्तों को बताएं कि वे उनके लिए क्यों खास हैं. उनका संदेश साफ है कि इंटरनेट को फिर से ऐसा बनाना चाहिए, जहां इंसानों और उनके रिश्तों को सबसे ज्यादा महत्व मिले. हालांकि, उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया है कि ऑरकुट दोबारा कब शुरू होगा.

Orkut की वापसी से यूजर्स को क्या फायदे मिल सकते हैं?

अगर Orkut दोबारा शुरू होता है, तो यूजर्स को पुराने दोस्तों से जुड़ने और अपनी पसंद के लोगों के साथ नई कम्युनिटी बनाने का मौका मिल सकता है. यूजर्स अपनी रुचि के हिसाब से लोगों से जुड़ सकेंगे और समान शौक रखने वालों के साथ विचार शेयर कर सकेंगे. हालांकि, ये संभावित फायदे हैं. प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स और सुविधाओं की अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि Orkut डेटा प्राइवेसी, सुरक्षा और फर्जी कंटेंट से निपटने के लिए क्या प्लान करेंगे.

About the Authorयशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव बिजनेस और फाइनेंस जर्नलिज्म से जुड़ी युवा पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब तीन साल का अनुभव है. फिलहाल, वह हिंदी के साथ मनी सेक्शन में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. उनका फोक…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 09, 2026, 11:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj