Entertainment

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, इस OTT पर स्ट्रीम होगी फिल्म! मचेगा धमाल

Last Updated:October 17, 2026, 14:03 IST

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 1/OTT Release: यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. हॉरर और कॉमेडी के मेल से बनी इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसे उसका ससुराली डायन समझने लगता है. 16 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. वहीं, पहले दिन की कमाई ने भी चर्चा बटोरी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideयामी गौतम की 'नई नवेली' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, इस OTT पर होगी स्ट्रीमZoomबॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ का बोलबाला देखने को मिला.

नई दिल्ली. यामी गौतम एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ अलग लेकर आई हैं. इस बार वह हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ दर्शकों के सामने हैं. उनकी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में यामी का किरदार ऐसा है, जिसे देखकर उसके नए परिवार को शक होने लगता है कि कहीं वह डायन तो नहीं. कहानी में डर, अजीबोगरीब आरोप और कॉमेडी का मेल देखने को मिलता है. इस बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी जानकारी सामने आई है. वहीं, पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने भी सबका ध्यान खींचा है.

यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नयी नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. पहले दिन फिल्म ने देशभर में 6,281 शो के जरिए 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये रहा, जबकि विदेशों से 75 लाख रुपये की कमाई हुई. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. शुरुआती आंकड़ों के बाद अब नजरें फिल्म के पहले वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे ‘नई नवेली’

जो दर्शक थिएटर्स में जाकर फिल्म नहीं देख पाए हैं और वो अगर इसके ऑनलाइन रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. फिल्म के पोस्टर्स और प्रमोशनल आर्टवर्क से साफ हो गया है कि ‘नयी नवेली’ का आधिकारिक OTT पार्टनर अमेजन प्राइम वीडियो है.

ओटीटी पर कब आएगी फिल्म

आमतौर पर भारतीय फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार से आठ हफ्ते बाद ओटीटी पर दस्तक देती हैं. हिंदी फिल्मों के मामले में कई बार आठ हफ्ते की विंडो भी अपनाई जाती है. इस हिसाब से ‘नई नवेली’ नवंबर-दिसंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आ सकती है. माना जा रहा है कि ओटीटी पर ये 13 नवंबर से 11 दिसंबर तक आ सकती है. हालांकि, ये सिर्फ अनुमान है. इसकी असली रिलीज डेट मेकर्स की घोषणा और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट पर निर्भर करेगी.

क्या है ‘नई नवेली’ की कहानी?

फिल्म में यामी गौतम ने मोहिनी का किरदार निभाया है, जो एक सफल कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव है. वह राजा अवस्थी से शादी करती है, जिसका किरदार आदिनाथ एम. कोठारे ने निभाया है. शादी के बाद मोहिनी मेरठ में अपने पति और उसके परिवार के साथ रहने पहुंचती है. लेकिन नए घर में उसकी जिंदगी जल्द ही मुश्किल हो जाती है. राजा का भाई बंटू, जिसका किरदार अनुराग ठाकुर ने निभाया है, मोहिनी को डायन समझने लगता है. वह अपने शक को साबित करने के लिए तरह-तरह की दलीलें देता है. धीरे-धीरे परिवार में संदेह और अजीब आरोपों का सिलसिला शुरू हो जाता है. इसी उलझन के बीच मोहिनी की असलियत कहानी का अहम हिस्सा बन जाती है.’नई नवेली’ को क्रिटिक्स की तरफ से मिली जुले रिएक्शन मिले हैं.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 17, 2026, 14:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj