रजनीकांत की 1 झलक के लिए उमड़ा जनसैलाब, फैंस का प्यार देख घर से बाहर आए सुपरस्टार, दीपावली पर दिखा अनोखा अंदाज

Last Updated:November 08, 2026, 15:46 IST
दीपावली के खास मौके पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया. चेन्नई स्थित उनके घर के बाहर सैकड़ों चाहने वालों की भीड़ जुटी, तो अभिनेता खुद उनसे मिलने बाहर आ गए. रजनीकांत ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं. सुपरस्टार की एक झलक पाकर फैंस खुशी से झूम उठे.
ख़बरें फटाफट
रजनीकांत ने फैंस को दिया सरप्राइज फोटो-ANI
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने इस बार दीपावली अपने प्रशंसकों के साथ खास अंदाज में मनाई. रविवार को चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई. हर कोई अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने और उन्हें त्योहार की बधाई देने के लिए बेताब नजर आया.
फैंस का इतना प्यार देखकर रजनीकांत भी खुद को उनसे मिलने से रोक नहीं पाए. वह अपने घर से बाहर आए और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं. अपने पसंदीदा अभिनेता को सामने देखकर प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस दौरान कई फैंस उनके लिए उपहार भी लेकर पहुंचे, जिन्हें रजनीकांत ने खुशी-खुशी स्वीकार किया.
रजनीकांत ने फैंस की बना दी यादगार दिवाली
फैंस ने दी जमकर बधाई
दरअसल, रजनीकांत ने अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ एक उम्र या पीढ़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक उनके अभिनय के दीवाने हैं. यही वजह है कि उनके लिए फैंस का प्यार हर खास मौके पर देखने को मिलता है.इस खास मौके पर देशभर की राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने भी लोगों को दीपावली की बधाई दी.
बता दें कि वहीं, चेन्नई में रजनीकांत का अपने घर से बाहर आकर प्रशंसकों से मिलना इस त्योहार के सबसे खास पलों में शामिल हो गया. सुपरस्टार के इस अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दशकों बाद भी उनके और उनके चाहने वालों के बीच प्यार का रिश्ता उतना ही मजबूत है.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 08, 2026, 15:46 IST



