Rajasthan

रणथम्भौर के बाघों का दुनिया में क्रेज, विदेशी सैलानियों ने ऑनलाइन बुक किए सफारी टिकट, पर्यटन में बना नया रिकॉर्ड

Last Updated:November 02, 2026, 17:39 IST

Ranthambore Safari Booking 2026: सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. 1 नवंबर 2026 से शुरू हुई 90 दिनों की एडवांस सफारी बुकिंग में करीब 46,500 पर्यटकों ने टिकट बुक किए. इनमें 27 हजार भारतीय और 19,500 विदेशी पर्यटक शामिल हैं. खास बात यह है कि 16 देशों के सैलानियों ने आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल से सीधे टिकट बुक किए, जो रणथम्भौर की वैश्विक लोकप्रियता दर्शाता है.

ख़बरें फटाफट

रणथम्भौर के बाघों का दुनिया में क्रेज, विदेशी सैलानियों ने ऑनलाइन बुक किए टिकटZoomरणथम्भौर सफारी के लिए विदेशी पर्यटकों में जबरदस्त क्रेज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर स्थित विश्वविख्यात रणथम्भौर टाइगर रिजर्व ने पर्यटन के क्षेत्र में एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.  रणथम्भौर में एक नवंबर से शुरू हुई 90 दिनों की नई एडवांस सफारी बुकिंग में विदेशी पर्यटकों ने रिकॉर्ड संख्या में टिकट बुक किए हैं. खास बात यह है कि बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने किसी एजेंट या बिचौलिये के बजाय रणथम्भौर के आधिकारिक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल से सीधे सफारी टिकट बुक किए हैं. साइबर हमलों और डिजिटल चुनौतियों के बीच भी बुकिंग व्यवस्था निर्बाध जारी रही.

रणथंभौर के उप वन संरक्षक पर्यटन संजीव शर्मा ने इस उपलब्धि से जुड़े आंकड़े साझा करते हुए इसे रणथम्भौर पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. रणथम्भौर के बाघों की दहाड़ दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित करती है. अब रणथम्भौर की पहचान सिर्फ देश तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर लगातार मजबूत हो रही है. एक नवंबर 2026 को खुली 90 दिनों की एडवांस सफारी बुकिंग में विदेशी पर्यटकों ने रिकॉर्ड उत्साह दिखाया. उप वन संरक्षक पर्यटन के अनुसार लगभग 46 हजार 500 पर्यटकों ने सफारी टिकट बुक किए, जिनमें 27 हजार भारतीय और 19 हजार 500 विदेशी पर्यटक शामिल हैं. सबसे अहम बात यह रही कि 16 देशों के पर्यटकों ने रणथम्भौर की ऑनलाइन बुकिंग में भागीदारी निभाई. विदेशी पर्यटकों ने आधिकारिक बुकिंग पोर्टल के जरिए सीधे सफारी टिकट बुक किए.

रणथम्भौर की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और डिजिटल बुकिंग व्यवस्थाउन्होंने बताया कि सीधे ऑनलाइन बुकिंग की यह भागीदारी रणथम्भौर की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और डिजिटल बुकिंग व्यवस्था पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है. दूसरी ओर साइबर हमलों और डिजिटल चुनौतियों के बीच रणथम्भौर का बुकिंग पोर्टल साइबर सुरक्षा की परीक्षा में भी खरा उतरा. विभागीय जानकारी के अनुसार एआई टूल्स, बॉट्स और डिजिटल सेवाओं को बाधित करने के उद्देश्य से किए गए साइबर हमलों के प्रयासों के बीच विभागीय सिस्टम ने लगभग 50 लाख 30 हजार साइबर अटैक प्रयासों को सफलतापूर्वक रोका. इसके बावजूद सफारी बुकिंग और ऑनलाइन सेवाएं निर्बाध जारी रही. बुकिंग के आंकड़ों में एक जनवरी 2027 पर्यटकों की पहली पसंद बनकर सामने आया. वहीं 3 जून की बुकिंग में लगभग 7 हजार 200 पर्यटकों ने टिकट बुक किए.

पर्यटकों की संख्या ने कनाडा को पीछे छोड़ दिया4 जून को लगभग 6 हजार 200 और 2 जून को लगभग 5 हजार 300 पर्यटकों ने सफारी के लिए बुकिंग करवाई. उप वन संरक्षक पर्यटन के मुताबिक बुकिंग के ये आंकड़े रणथम्भौर के प्रति पर्यटकों के लगातार बढ़ते आकर्षण को दर्शाते हैं. पर्यटकों के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगभग 60 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिला पर्यटक शामिल हैं. 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग के पर्यटकों की संख्या सर्वाधिक रही, जबकि 25 वर्ष तक के युवा पर्यटकों ने भी रणथम्भौर के प्रति खास रुचि दिखाई. वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद फ्रांस से आने वाले पर्यटकों की हिस्सेदारी में 0.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. इटली और स्विट्जरलैंड से आने वाले पर्यटकों की संख्या ने कनाडा को पीछे छोड़ दिया.

आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहारणथम्भौर में अब पर्यटन प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है. रियल टाइम मॉनिटरिंग, जीपीएस डेटा और पर्यटकों के फीडबैक के माध्यम से वन विभाग सफारी संचालन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रहा है. उप वन संरक्षक पर्यटन ने बताया कि तकनीकी संसाधनों के जरिए पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी फोकस किया जा रहा है. कुल मिलाकर रणथम्भौर में बढ़ता विदेशी पर्यटकों का रुझान, आधिकारिक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर बढ़ता भरोसा और साइबर सुरक्षा के मोर्चे पर मिली सफलता इस बात का संकेत है कि रणथम्भौर अब वन्यजीव पर्यटन के साथ आधुनिक डिजिटल प्रबंधन की दिशा में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

November 02, 2026, 17:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj