राखी के साथ प्रकृति की रक्षा का वादा, पौधों को बांधा रक्षासूत्र, हरियाली बचाने की अनोखी पहल

Last Updated:August 27, 2026, 17:02 IST
Barmer Hindi News: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व है लेकिन सरहदी बाड़मेर में इस बार रक्षाबंधन का रंग कुछ अलग नजर आया. यहां राखी सिर्फ भाई की कलाई पर सजने वाला धागा नहीं रही बल्कि उसके साथ एक वादा भी जुड़ा है. मॉर्डन स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन को एक सामाजिक संदेश से जोड़ा है.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर. रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्यार और रिश्ते की डोर तो हर जगह बंधी लेकिन सरहदी बाड़मेर में इस बार राखी का अंदाज कुछ अलग नजर आया. यहां बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उनसे खास वादे लिए वहीं विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया है. इस बार राखी सिर्फ रिश्ते की नहीं बल्कि वादों और जिम्मेदारियों की बनी हुई है.
रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व है लेकिन सरहदी बाड़मेर में इस बार रक्षाबंधन का रंग कुछ अलग नजर आया. यहां राखी सिर्फ भाई की कलाई पर सजने वाला धागा नहीं रही बल्कि उसके साथ एक वादा भी जुड़ा है. मॉर्डन स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन को एक सामाजिक संदेश से जोड़ा है. भाई-बहन ने राखी बांधने के साथ एक-दूसरे से अपने रिश्ते को मजबूत बनाने और किए गए वादों को निभाने का संकल्प लिया है.
पेड़-पौधों की रक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिएमॉर्डन स्कूल में पढ़ने वाली हर्षिता के मुताबिक विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर उन्हें अपना साथी मानते हुए रक्षा सूत्र बांधे है. इसके जरिए संदेश दिया गया कि जिस तरह भाई अपनी बहन की रक्षा का वादा करता है उसी तरह इंसान को भी प्रकृति और पेड़-पौधों की रक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए.
राखी के साथ पर्यावरण और जिम्मेदारी का संकल्पभाई की कलाई पर बंधी राखी रिश्ते की मजबूती और किए गए वादे की याद दिला रही थी तो पौधों पर बंधा रक्षा सूत्र प्रकृति की रक्षा का संदेश दे रहा है वहीं शिक्षकों से किए गए वादों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी है. वाकई सरहदी बाड़मेर में रक्षाबंधन इस बार अलग अंदाज में मनाया गया है.
‘वादों वाली राखी’ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश हुआ मुखरराखी बांधते हुए भाई-बहन ने एक-दूसरे से किए वादों को हर हाल में निभाने का प्रण लिया है. अदिति खत्री बताती है कि विद्यार्थियों ने शिक्षकों से भी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने, कक्षा में टॉप करने, अनुशासन बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का वादा किया है. प्रिंसिपल नवनीत पंचोरी के मुताबिक इस पहल के जरिए रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखते हुए प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Barmer,Rajasthan
First Published :
August 27, 2026, 17:02 IST



