राजस्थान कांग्रेस में हलचल: मतदान से पहले प्रत्याशी की खेत में मिली लाश, बीकानेर में महिला नेत्री ने दिया इस्तीफा

Last Updated:October 21, 2026, 17:23 IST
बाड़मेर में मांगता पंचायत समिति के वार्ड 8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल ने मतदान से पहले खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं, बीकानेर में कांग्रेस की ओबीसी प्रदेश सचिव नवनीत कौर ने टिकट वितरण में अनदेखी, परिवारवाद और कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को इस्तीफा भेज दिया.मृतक कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल
बाड़मेर/ प्रेमदान. राजस्थान में कांग्रेस से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, बाड़मेर में मांगता पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल ने मतदान से पहले आत्महत्या कर ली. वहीं, बीकानेर में कांग्रेस की ओबीसी प्रदेश सचिव नवनीत कौर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कौर ने पार्टी में आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी, परिवारवाद और टिकट वितरण में पक्षपात के आरोप लगाए हैं. दोनों घटनाओं ने प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज कर दी है.
बाड़मेर से सामने आई दुखद घटना के अनुसार, मांगता पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल ने मतदान से पहले आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, मोहनलाल ने अलसुबह खेत में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. फिलहाल मोहनलाल के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
बीकानेर में कांग्रेस को झटका, नवनीत कौर ने दिया इस्तीफा
दूसरी ओर, बीकानेर में कांग्रेस को संगठनात्मक स्तर पर झटका लगा है. पार्टी की ओबीसी प्रदेश सचिव नवनीत कौर ने कांग्रेस से दूरी बनाते हुए इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेजा है. नवनीत कौर ने पार्टी के स्थानीय नेतृत्व पर आम कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि वह पिछले 15 वर्षों से जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम कर रही थीं, लेकिन निगम चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया. कौर ने टिकट वितरण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पैनल में नाम नहीं होने के बावजूद एक अन्य उम्मीदवार को टिकट दे दिया. उनके मुताबिक, पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित अवसर नहीं मिल रहा है.
परिवारवाद और सिफारिश से आगे बढ़ाने का लगाया आरोप
नवनीत कौर ने स्थानीय नेताओं पर परिवारवाद को बढ़ावा देने और सिफारिश के आधार पर लोगों को आगे बढ़ाने के आरोप भी लगाए हैं, उन्होंने जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल सहित कई नेताओं की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए. कौर का आरोप है कि लंबे समय तक पार्टी के लिए काम करने के बावजूद कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर नहीं मिल रहा है. निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने से उनकी नाराजगी सामने आई है, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया. फिलहाल इन आरोपों पर संबंधित नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है. ऐसे में कांग्रेस संगठन की ओर से इस मामले में क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर नजर रहेगी.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Barmer,Rajasthan
First Published :
October 21, 2026, 17:23 IST



