राजस्थान निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर, नोहर में 2 पार्षदों वाली BJP को मिली कुर्सी, बिसाऊ में कांग्रेस की जीत

Last Updated:September 21, 2026, 12:48 IST
झुंझुनूं में के बसाऊ में बीजेपी के पास 13 पार्षद होने के बावजूद 12 पार्षदों वाली कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के दम पर बीजेपी की सोनम देवी को हरा दिया. वहां कांग्रेस की सलमा बानो ने 1 वोट से जीत दर्ज कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली है. हनुमानगढ़ में नोहर में महज 2 पार्षदों वाली बीजेपी ने लॉटरी के जरिए नोहर नगरपालिका का बोर्ड बनाकर इतिहास रच दिया. बीजेपी की हाजन खातून टाक और कांग्रेस के सुमित चाचाण को 20-20 बराबर वोट मिले.बीजेपी-कांग्रेस
जयपुर. राजस्थान के निकाय चुनावों में कई जगहों पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. झुंझुनूं के बिसाऊ में कांग्रेस की सलमा बानो ने बीजेपी की सोनम देवी को सिर्फ एक वोट से हरा दिया. वहीं, हनुमानगढ़ के नोहर में महज 2 पार्षदों वाली बीजेपी ने पालिकाध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली.
नोहर में बीजेपी की हाजन खातून टाक और कांग्रेस के सुमित चाचाण को बराबर 20-20 वोट मिले. इसके बाद लॉटरी से फैसला हुआ और बीजेपी के खाते में बोर्ड चला गया.
बिसाऊ में कांग्रेस का उलटफेर
झुंझुनूं के बिसाऊ में चेयरमैन चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर कर दिया. यहां कांग्रेस की सलमा बानो ने बीजेपी की सोनम देवी को सिर्फ एक वोट से हरा दिया. चुनाव से पहले बीजेपी के खेमे में 13 पार्षद थे, जबकि कांग्रेस के साथ 12 पार्षद बताए जा रहे थे. इसके बावजूद कांग्रेस की सलमा बानो जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं. एक वोट के अंतर से मिली इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है, जबकि बीजेपी को झटका लगा है.
अब बात हनुमानगढ़ जिले की नोहर नगरपालिका की, जहां चुनावी नतीजे और भी ज्यादा चौंकाने वाले रहे. सिर्फ 2 पार्षदों वाली बीजेपी ने लॉटरी के जरिए पालिकाध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली. बीजेपी की हाजन खातून टाक का मुकाबला कांग्रेस के सुमित चाचाण से था. 40 वार्डों वाली नोहर नगरपालिका में बीजेपी के 2 और कांग्रेस के 20 पार्षद जीते थे. इसके अलावा 18 निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीतकर आए थे.
बराबर वोट मिलने के बाद लॉटरी से फैसला
पालिकाध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी की हाजन खातून टाक और कांग्रेस के सुमित चाचाण को 20-20 वोट मिले. दोनों उम्मीदवारों के बीच बराबरी होने के बाद लॉटरी के जरिए फैसला किया गया. लॉटरी में बीजेपी की हाजन खातून टाक के नाम पर फैसला आया और वह पालिकाध्यक्ष बन गईं.
इस तरह 2 पार्षदों वाली बीजेपी ने 18 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से 20 वोट हासिल किए और बोर्ड बनाने में कामयाब रही. वहीं, 20 पार्षदों वाली कांग्रेस एक भी निर्दलीय पार्षद का समर्थन जुटाने में सफल नहीं हो सकी.
कांग्रेस विधायक के भाई की हार
नोहर में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के 20 पार्षद होने के बावजूद पार्टी के उम्मीदवार सुमित चाचाण को हार का सामना करना पड़ा. सुमित चाचाण, नोहर से कांग्रेस विधायक अमित चाचाण के भाई हैं. बराबर वोट मिलने के बाद लॉटरी में हार के साथ ही पालिकाध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी के खाते में चली गई.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 21, 2026, 12:48 IST



