Rajasthan

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होंगे चुनाव, जानें पूरा शेड्यूल

जयपुर. राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. चुनाव चार चरणों में होंगे. इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है.

चुनाव में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, सरपंच और पंच पदों के लिए चुनाव होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 1 लाख 55 हजार से ज्यादा जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. राज्य में ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ के तहत पहले नगर निकाय चुनाव और अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराए जा रहे हैं. राजस्थान सरकार ने भी इस प्रक्रिया को लेकर ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ की बात कही है.

एक नजर में पंचायती राज चुनाव

चुनाव से जुड़ी जानकारीविवरणचुनाव के चरण4 चरणजिला परिषद41जिला परिषद वार्ड1,403पंचायत समितियां457पंचायत समिति वार्ड8,245ग्राम पंचायत14,403कुल जनप्रतिनिधि1.55 लाख से ज्यादामतदान का समयसुबह 7 से शाम 6 बजे तकआचार संहितालागूमतदान की तारीखें23 अक्टूबर से 16 नवंबर तकजिला परिषद/पंचायत समिति मतगणना20 नवंबरपंच-सरपंच मतगणनामतदान के बादजिला प्रमुख/प्रधान चुनाव25-26 नवंबरउप जिला प्रमुख/उप प्रधान27-28 नवंबर

चार चरणों में होगा चुनावजिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान चार चरणों में होगा. पहला चरण 23 अक्टूबर, दूसरा 29 अक्टूबर, तीसरा 4 नवंबर और चौथा चरण 14 नवंबर को होगा. वहीं पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को होगा. मतदान का समय सभी चरणों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा.

चार जिलों में दिसंबर में चुनाव
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि 41 जिला परिषदों में से चार जिला परिषदों के चुनाव दिसंबर के बाद होंगे. बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा जिला परिषदों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा हो रहा है. इन जिलों की संबंधित पंचायत समितियों के चुनाव की तारीखें अलग से जारी की जाएंगी.

जिला परिषद के लिए नामांकन 8 अक्टूबर सेजिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए लोकसूचना 8 अक्टूबर को जारी होगी. जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन पत्र 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है. इसी दिन नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे.

अजमेर जिले में पंचायती राज चुनाव दो चरणों में होंगे

चरणजिला परिषद/पंचायत समिति मतदानपंच-सरपंच मतदानशामिल क्षेत्रपहला चरण23 अक्टूबर 202625 अक्टूबर 2026सरवाड़, केकड़ी, पीसांगन, सावर, श्रीनगर और अजमेर ग्रामीण की आंशिक पंचायतेंदूसरा चरण29 अक्टूबर 202631 अक्टूबर 2026अजमेर ग्रामीण, बड़ल्या, सिलोरा, अराई और भिनाय

सिरोही जिले में भी चुनाव दो चरणों में होंगे. यहां पहले चरण में 113 ग्राम पंचायतें और दूसरे चरण में 110 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी

चरणसदस्य मतदानपंच-सरपंच नामांकनपंच-सरपंच मतदानशामिल पंचायत समितियांपहला चरण23 अक्टूबर24 अक्टूबर25 अक्टूबरशिवगंज, कालन्द्री, मंडार और आबूरोडदूसरा चरण29 अक्टूबर30 अक्टूबर31 अक्टूबररेवदर, भावरी, पिंडवाड़ा और सिरोही

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार चुनाव दूसरे और तीसरे चरण में होंगे

चरणसदस्य मतदानपंच-सरपंच मतदानशामिल पंचायत समितियांदूसरा चरण29 अक्टूबर31 अक्टूबरनारायणपुर, कोटपूतली, बानसूर और पावटातीसरा चरण4 नवंबर6 नवंबरनीमराना, विराटनगर, मैड कुंडला और बहरोड़

पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन की तारीख

पंचायत समिति सदस्यों के लिए चरणवार नामांकन कार्यक्रम इस तरह रहेगा:

पहला चरण: 13 अक्टूबर
दूसरा चरण: 16 अक्टूबर
तीसरा चरण: 23 अक्टूबर
चौथा चरण: 4 नवंबर

हर चरण में नामांकन दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. सार्वजनिक अवकाश होने पर संबंधित प्रक्रिया अगले तय नियम के अनुसार होगी.

चुनाव चरणजिले1 चरणजैसलमेर, फलौदी, सलूम्बर2 चरणअजमेर, सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़ सहित 30 जिले3 चरणझुंझुनूं, करौली, सीकर, बांसवाड़ा, बीकानेर, जालोर, उदयपुर4 चरणजयपुरबाद मेंबारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा

पंच और सरपंच के लिए अलग कार्यक्रम

पंच और सरपंच पदों के लिए लोकसूचना चार चरणों में जारी होगी.

पहला चरण: 8 अक्टूबर
दूसरा चरण: 13 अक्टूबर
तीसरा चरण: 19 अक्टूबर
चौथा चरण: 31 अक्टूबर

नामांकन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जमा होंगे. उसी दिन सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी.
नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक की जा सकेगी.
इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.
पंच और सरपंच पदों की मतगणना मतदान खत्म होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी.

उपसरपंच का चुनाव अगले दिन कराया जाएगा.पहले चरण में उपसरपंच का चुनाव 26 अक्टूबर, दूसरे चरण में 1 नवंबर, तीसरे चरण में 7 नवंबर और चौथे चरण में 17 नवंबर को होगा.

जिला परिषद और पंचायत समिति का रिजल्ट 20 नवंबर कोजिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना सभी चरणों का मतदान पूरा होने के बाद एक साथ होगी. मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर शुरू होगी. इसके बाद जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 25 और 26 नवंबर को होगा. उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 27 और 28 नवंबर को कराया जाएगा.

जयपुर में चार चरणों में चुनाव

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव चार चरणों में होंगे. पहले चरण में जैसलमेर और फलौदी के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे. चुनाव कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश में 41 जिला परिषदों, 1,403 जिला परिषद वार्ड, 457 पंचायत समितियों और 8,245 पंचायत समिति वार्डों के चुनाव की जानकारी दी. इसके अलावा 14,403 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव भी होंगे. चुनाव में 4 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें करीब 2 करोड़ 8 लाख पुरुष मतदाता बताए गए हैं. मतदान के लिए 11 वैकल्पिक दस्तावेजों को मान्य किया गया है. मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहचान के लिए इनमें से मान्य दस्तावेज साथ रखना होगा.

3 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 2.72 लाख पुलिसकर्मीचुनाव प्रक्रिया के लिए 3 लाख 17 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 लाख 72 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. हर जिले में एक पर्यवेक्षक भी लगाया जाएगा. नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ अधिकतम पांच लोग मौजूद रह सकेंगे. चुनाव में विजय जुलूस पर रोक रहेगी.

जरूरी तारीखें एक नजर में

प्रक्रियातारीखजिला परिषद के लिए लोकसूचना8 अक्टूबरजिला परिषद नामांकन की अंतिम तारीख13 अक्टूबरजिला परिषद नामांकन जांच14 अक्टूबरनाम वापसी और चुनाव चिन्ह15 अक्टूबरजिला परिषद/पंचायत समिति पहला चरण23 अक्टूबरदूसरा चरण29 अक्टूबरतीसरा चरण4 नवंबरचौथा चरण14 नवंबरपंच-सरपंच पहला चरण25 अक्टूबरपंच-सरपंच दूसरा चरण31 अक्टूबरपंच-सरपंच तीसरा चरण6 नवंबरपंच-सरपंच चौथा चरण16 नवंबरजिला परिषद/पंचायत समिति मतगणना20 नवंबरजिला प्रमुख/प्रधान चुनाव25-26 नवंबरउप जिला प्रमुख/उप प्रधान चुनाव27-28 नवंबर

चुनाव के साथ आचार संहिता लागूपंचायती राज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है. अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आयोग के नियमों का पालन करना होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान, नामांकन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तय कर दी हैं. अब गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj