लंदन में सुबह-सुबह स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, कॉफी पीती दिखीं एक्ट्रेस, स्ट्रॉलर संभालते नजर आए क्रिकेटर

Last Updated:September 09, 2026, 06:08 IST
Anushka Sharma-Virat Kohli Enjoying In London: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी सादगी भरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों को लंदन की सड़कों पर सुबह-सुबह साथ स्पॉट किया गया, जहां उनका बेहद कैजुअल अंदाज देखने को मिला. आखिर कपल की इस मॉर्निंग आउटिंग में क्या था खास और तस्वीरों में क्या दिखा? जानिए पूरी कहानी…अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फोटो साभार-@@ImTanujSingh/x
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी सादगी भरी आउटिंग को लेकर चर्चा में हैं. दोनों को मंगलवार सुबह लंदन की सड़कों पर साथ टहलते हुए स्पॉट किया गया. कपल की इस मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले विराट और अनुष्का का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
वायरल तस्वीरों में विराट कोहली ऑलिव ग्रीन स्वेटशर्ट और डेनिम में कैजुअल लुक में नजर आए. वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी बेहद सिंपल और कंफर्टेबल लुक चुना. वह टॉप, जॉगर्स, जैकेट और कैप में दिखाई दीं.
लंदन में सुबह-सुबह स्पॉट हुए विराट-अनुष्का
दोनों सड़क पर साथ-साथ चलते नजर आए. खास बात यह रही कि उनके साथ एक खाली स्ट्रॉलर भी दिखाई दिया. एक तस्वीर में विराट स्ट्रॉलर संभालते दिखे, जबकि अनुष्का आराम से कॉफी पीती हुई उनके साथ चल रही थीं. एक दूसरी तस्वीर में दोनों सड़क पर एक महिला से बातचीत करते नजर आए.
इंस्टा स्टोरी पर दिखाई थी प्राइवेट लाइफ की झलक
विराट और अनुष्का की यह झलक ऐसे समय में सामने आई है, जब दोनों की लंदन में मौजूदगी लगातार चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में विराट ने भी सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की निजी जिंदगी की एक छोटी-सी झलक शेयर की थी. उनकी इंस्टा स्टोरी में दोनों के मैचिंग सफेद जूते नजर आए थे. इस प्यारी-सी तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा था.
THE VIRUSHKA MOMENTS..!!! ❤️😍



