Rajasthan

लम्बोर बड़ी में भीषण आग से 10 मकानों की छतें ढहीं, छोटे भाई पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

Last Updated:September 27, 2026, 12:53 IST

Sadulpur House Fire: चूरू जिले के लम्बोर बड़ी गांव में बीती रात दो घरों में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई, जिससे 10 मकानों की छतें गिर गईं. बीकानेर में रह रहे गजेंद्र सिंह ने अपने छोटे भाई रविन्द्र सिंह और उसकी पत्नी पर संपत्ति विवाद में पेट्रोल डालकर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है. आग में बेड, सोफा, अलमारी, कपड़े और गैस सिलेंडर सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया. राजगढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

चूरू के लम्बोर बड़ी में 10 मकानों की छतें ढहीं, भाई पर आग लगाने का आरोपZoomSadulpur Churu House Fire: चूरू के लम्बोर बड़ी में 10 मकानों की छतें ढहीं, भाई पर आग लगाने का आरोप

Churu: राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ (सादुलपुर) थाना क्षेत्र स्थित लम्बोर बड़ी गांव में बीती रात भीषण आगजनी की दर्दनाक घटना सामने आई है. गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो घरों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की विभीषिका इतनी भयानक थी कि दो घरों के लगभग 10 मकानों (कमरों) की छतें टूटकर गिर गईं. घटना के बाद पीड़ित ने अपने ही सगे छोटे भाई और उसकी पत्नी पर संपत्ति विवाद में पेट्रोल डालकर घर में आग लगाने और सामान जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, लम्बोर बड़ी निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में बीकानेर में किराए के मकान में रहता है. 26 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे उसे सूचना मिली कि राजगढ़ स्थित उसके छोटे भाई रविन्द्र सिंह के पास वाले मकान में आग लगा दी गई है. सूचना मिलते ही जब वह गांव पहुंचा तो उसके घर का काफी कीमती सामान जलकर राख हो चुका था.

लाखों का घरेलू सामान जलकर खाक, चोरी की भी आशंकापीड़ित गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि आगजनी की इस घटना में उसके घर में रखा बेड, सोफा, चारपाई, संदूक, अलमारी, कपड़े, बिस्तर और गैस सिलेंडर सहित अन्य सभी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. इसके साथ ही कमरे में रखा उसकी पत्नी और बेटी का सामान भी जल गया. पीड़ित ने आग में सामान जलने के साथ-साथ कुछ सामान चोरी होने की आशंका भी जताई है.

पारिवारिक संपत्ति विवाद में भाई और उसकी पत्नी पर आरोपशिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह ने अपने छोटे भाई रविन्द्र सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सीधा आरोप लगाया है. परिवादी ने रविन्द्र सिंह और उसकी पत्नी अंजलि कंवर पर पारिवारिक और घरेलू संपत्ति विवाद के चलते उसे मानसिक रूप से परेशान करने और उसके मकान को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि इससे पहले भी अंजलि कंवर के कहने पर रविन्द्र सिंह द्वारा उसके खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

ग्रामीणों की मदद से पाया गया आग पर काबूघटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचे एएसआई राजकुमार ने बताया कि रात में आग लगने की खबर पर पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पाया गया. वहीं राजगढ़ थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए परिवाद के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Churu,Churu,Rajasthan

First Published :

September 27, 2026, 12:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj