लिव-इन में रही महिला की मौत, 5 घंटे फ्लैट में रहा पार्टनर, CCTV से गहराया शक

Last Updated:October 21, 2026, 16:33 IST
राजधानी जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली 35 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मम हत्या कर दी गई है. इस खौफनाक वारदात के बाद से मुख्य आरोपी और मृतका का पुरुष पार्टनर युवराज फरार है. सामने आए एक नए सीसीटीवी फुटेज ने इस सनसनीखेज वारदात के कई डरावने राज खोल दिए हैं.
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लिव-इन पार्टनर के साथ रहने वाली 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है और शक उसके पुरुष पार्टनर युवराज पर गहराया है. घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में युवराज फ्लैट से निकलता दिखाई दे रहा है. पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, महिला का शव सोमवार सुबह करीब 10 बजे फ्लैट में मिला था. आशंका है कि सिर पर किसी भारी चीज से वार कर उसकी हत्या की गई. पुलिस को जांच के दौरान रविवार देर रात महिला और युवराज के बीच विवाद होने की जानकारी भी मिली है.
बताया जा रहा है कि हत्या की आशंका के बीच युवराज करीब 5 घंटे तक फ्लैट में ही रहा. सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे वह फोन पर बात करते हुए फ्लैट से बाहर निकला. सीसीटीवी में उसकी मौजूदगी सामने आने के बाद पुलिस का शक और गहरा गया है. महिला और युवराज मिलकर टिफिन सेंटर चलाते थे. दोनों पहले से शादीशुदा थे और दोनों के दो-दो बच्चे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवराज की तलाश जारी है.
About the AuthorLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 21, 2026, 16:33 IST



