लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर आयुष्मान-तुषार को धमकाने वाला निकला IT इंजीनियर, कुछ ही घंटों में क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Last Updated:November 04, 2026, 19:15 IST
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बॉलीवुड सितारों को धमकाया जा रहा है. तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी भरे ऑडियो मैसेज मिले, मुंबई पुलिस हरकत में आई. क्राइम ब्रांच ने कुछ ही घंटों में ऑडियो मैसेज भेजने वाले शख्स को धर दबोचा, जो पेशे से आईटी इंजीनियर है. आरोपी ने तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को ऑडियो मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी थी.
ख़बरें फटाफट
आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर को मिले धमकी भरे ऑडियो मैसेज. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों और कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकियां मिल रही हैं. तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को भी ऑडियो मैसेज के जरिये धमकियां मिली, जिस पर मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. केस में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसे बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया है. वैभव आईटी सेक्टर में काम करता है और उस पर तुषार कपूर, आयुष्मान खुराना समेत कई लोगों को ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर डराने का आरोप है.
वैभव मिश्रा नाम के आईटी इंजीनियर को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि वह खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर अलग-अलग लोगों को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेज रहा था. इस मामले में तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना का नाम भी सामने आया. आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो मैसेज मिला था. इसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और अभिनेता से करोड़ों रुपए की मांग की. मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया था कि जांच टीम ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज का मिलान अपने रिकॉर्ड में मौजूद वॉयस सैंपल से कर रही है. साथ ही, साइबर सेल मैसेज भेजने वाले नंबर और उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी थी.
ऑडियो मैसेज भेजने के पीछे क्या था मकसद?वहीं, एक्टर तुषार कपूर को भी इससे पहले धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था. इसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया था और 5 करोड़ रुपए की मांग की थी. तुषार कपूर ने इस बारे में मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी. इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंपी गई थी. अब वैभव मिश्रा को हिरासत में लेने के बाद जांच में एक नया मोड़ आया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसने किन-किन लोगों को ऐसे मैसेज भेजे, इन मैसेज के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या उसने किसी दूसरे व्यक्ति या गिरोह के कहने पर ऐसा किया.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 04, 2026, 19:15 IST



