वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ये 5 कमजोरी, जिसने बढ़ा दी गौतम गंभीर की टेंशन

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ. पूरे सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. वहीं, सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला बारिश के धुल गया. सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नाखुश दिखाई दिए, क्योंकि 2-1 की बढ़त के बावजूद मेजबान टीम खिताब अपने नाम नहीं कर पाई. ऐसे में आइए जानते हैं इस सीरीज में भारतीय टीम की उन पांच कमजोरियों के बारे में जिसने निश्चित रूप से कोच गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ा दी होगी.
डेथ ओवरों में तेज गेंदबाजों ने किया निराश
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी डेथ ओवरों में गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन रहा. खास तौर पर रांची और हैदराबाद में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जिससे मेजबान टीम को मैच भी गंवाना पड़ा.
भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने किया निराश
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों ने भी निराशा किया. बीच के ओवरों में भारतीय स्पिनर कैरेबियाई बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में फेल रहे. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने स्पिन के खिलाफ सहजता से रन बटोरे और खुलकर छक्के-चौके जड़े, जिससे भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई.
पावरप्ले में भारतीय टीम ने गंवाए विकेट
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में पावरप्ले का अच्छे से इस्तेमाल नहीं किया. कुछ मैचों में ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन वह अपने विकेट को बचा कर नहीं रख पाए. इसका परिणाम ये हुआ कि रन रेट धीमा हो गया और नए बल्लेबाज को सेट में समय लग लगा, जिससे कैरेबियाई टीम को हावी होने का मौका मिला.
भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर भी हुआ एक्सपोज
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी दमदार रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ियों ने निराश किया. उनमें निरंतरता की कमी साफ दिखाई दी. सीरीज में टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने पर मिडिल ऑर्डर भी दबाव बिखर गई.
खराब फील्डिंग से भी खिलाड़ियों ने कटवाई नाक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की खराब फील्डिंग भी चिंता का कारण रहा है. कई मौकों पर खिलाड़ियों ने आसान कैच और रनआउट के मौके को छोड़े. इसके अलावा गेंदबाजों की तरफ से भी खूब गलतियां हुईं, जिससे टीम इंडिया को भारी नुकसान हुआ.



