Sports

श्रीलंका को तो हरा दोगे लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का क्या? WTC फाइनल के लिए भारत के सामने क्या चैलेंज?

होमखेलक्रिकेट

SL को तो हरा दोगे लेकिन NZ-AUS का क्या? WTC फाइनल से पहले IND के लिए टेंशन

Last Updated:August 25, 2026, 14:42 IST

India chances of WTC Final: भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालीफाई करने की दौड़ में थोड़ा ‘पीछे चल रही’ है और श्रीलंका में उत्साहजनक प्रदर्शन को न्यूजीलैंड दौरे में दोहराना आसान नहीं होगा.SL को तो हरा दोगे लेकिन NZ-AUS का क्या? WTC फाइनल से पहले IND के लिए टेंशनZoom

मुंबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दो बार जगह बनाने वाली भारतीय टीम अभी पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है, उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए अधिकतर मैच जीतने होंगे. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि टीम इंडिया के लिए तीसरी बार फाइनल में पहुंचना आसान नहीं होगा.

न्यूजीलैंड दौरे पर होगा असल इम्तिहानअगले साल फाइनल में टॉप दो टीमों के बीच मुकाबला होगा. भारतीय टीम जनवरी 2027 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैच खेलेगी. भारत इस दौरे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और उतने ही टी-20 मैच भी खेलेगा. यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में एक टीम के मालिक द्रविड़ ने जियोस्टार से कहा, :

मुझे उम्मीद है कि भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगा. अगर भारत मौजूदा स्थिति के बावजूद फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेता है तो यह शानदार उपलब्धि होगी. मुझे लगता है कि भारतीय टीम थोड़ा पीछे चल रही है, लेकिन भारतीय टीम बहुत शानदार है और उसे किसी भी स्तर पर कम नहीं आंका जा सकता, उसने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की, इसलिए पहला कदम बहुत अच्छा है.

विराट, रहाणे, पुजारा की खलेगी कमीअक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के बारे में द्रविड़ ने कहा कि विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, जैसे संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के अनुभव की कमी दोनों टेस्ट मैचों में महसूस की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घरेलू मैदानों पर खेलना हमेशा एक चुनौती होता है. न्यूजीलैंड की टीम कड़ी चुनौती पेश करती है. भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में नहीं खेला है इसलिए यह बड़ी चुनौती होगी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में अग्निपरीक्षाभारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि यहां तक ​​कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला भी आसान नहीं होंगे क्योंकि उसकी टीम में भी ऐसे खिलाड़ी होंगे जो जनवरी में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे. द्रविड़ ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बेहद रोमांचक होगा. उनके कई खिलाड़ी भारत में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे. यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की एक ऐसी पीढ़ी है, जिसने भारत में जीत हासिल नहीं की है इसलिए वे ऐसा करने के लिए बेताब होंगे.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 25, 2026, 14:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj