समुद्री डकैतों ने जहां तुर्की को नहीं बख्शा, वहीं से शान से निकला भारत का तेल टैंकर – Indian navy successfully escort oil tanker MT Sanmar Herald

होमताजा खबरदेश
समुद्री डकैतों ने जहां तुर्की को नहीं बख्शा, वहीं से निकला भारतीय तेल टैंकर
Last Updated:August 23, 2026, 10:27 IST
Bab el-Mandeb News: होर्मुज स्ट्रेट के बाधित होने के बाद अब लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य एनर्जी सप्लाई के लिहाज से काफी अहम हो गया है. भारत में भी फिलहाल इस रूट से खाड़ी के देशों के साथ ही रूस से तेल की खेप आ रही है.भारतीय नौसेना की सुरक्षा में क्रूड ऑयल टैंकर सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक हो चुके बाल अल-मंदेब से सुरक्षित निकल आया है. (इंडियन नेवी के फेसबुक अकाउंट से साभार)Bab el-Mandeb News: हूती विद्रोहियों और समुद्री लुटेरों की वजह से लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला बेहद अहम बाब अल-मंदेब स्ट्रेट काफी खतरनाक हो चुका है. ये हालात ऐसे समय में बने हैं जब भारत और चीन जैसे देशों के लिए यह समुद्री कॉरिडोर एनर्जी सप्लाई के लिहाज से महत्वपूर्ण हो गया है. ईरान जंग की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पहले ही बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी है, ऐसे मेतं बाब अल-मंदेब के जरिये ही तेल और गैस की सप्लाई हो रही है. कुछ दिनों पहले अदन की खाड़ी में समुद्री डकैतों ने दो शिप को हाइजैक कर लिया था, जिनमें कुल मिलाकर 22 भारतीय थे. एक जहाज में तुर्की का हथियार लदा हुआ था जो मोगादिशु जा रहा था. ऐसे संवेदनशील सुरक्षा हालात के बीच बाब अल-मंदेब से क्रूड ऑयल का एक टैंकर सुरक्षित निकला है. खास बात यह है कि इस ऑयल टैंकर की रक्षा इंडियन नेवी कर रही थी, ऐसे में हूती विद्रोही या फिर समुद्री लुटेरे किसी तरह का दुस्साहस नहीं कर सके.
दरअसल, बाब अल-मंदेब में ईरान के सपोर्ट में हूती विद्रोहियों ने मोर्चा संभाल रखा है. खासकर सऊदी अरब के हितों को निशाना बनाया जा रहा है. दूसरी तरफ, सोमालिया के पंटलैंड कोस्ट के साथ ही अन्य इलाकों में मौका देखकर समुद्री लुटेरे भी एक्टिव हो गए हैं. यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री लुटेरों ने दो मालवाहक जहाजों को हाईजैक कर लिया. इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार थे. 20 अगस्त को इरिट्रिया के झंडे वाला ऑयल प्रोडक्ट्स टैंकर एमटी सिबू-1 और कैमरून के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज को 17 अगस्त को सोमालिया के पंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में ले लिया था. इन घटनाक्रमों के बीच ऑयल टैंकर इसी रूट से इंडियन नौसेना की सुरक्षा में सुरक्षित निकला है.
इंडियन नेवी ने क्या बताया
इंडियन नेवी ने खुद क्रूड ऑयल टैंकर के बाब अल-मंदेब से सुरक्षित निकलने की जानकारी दी है. सोशल मीडिया पोस्ट में नौसेना ने बताया कि उनकी निगरानी में क्रूड ऑयल टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड (MT Sanmar Herald) रेड-सी और अदन की खाड़ी को कनेक्ट करने वाले इस समुद्री कॉरिडोर से सुरक्षित निकला है. नेवी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा…20 अगस्त 2026 को भारतीय नौसेना की मिशन पर तैनात एक यूनिट ने हाई-रिस्क वाले बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य क्षेत्र से कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड के सुरक्षित ट्रांजिट की निगरानी की.’
हूती विद्रोहियों और समुद्री लुटेरों की वजह से बाब अल-मंदेब खतरनाक समुद्री मार्ग बन गया है. (इंडियन नेवी के फेसबुक अकाउंट से साभार)
समुद्री लुटेरों का आतंक
यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री लुटेरों ने दो वाणिज्यिक जहाजों को हाईजैक कर लिया है. इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार थे. विदेश विभाग की ओर से बताया गया है कि 20 अगस्त को इरिट्रिया के झंडे वाला ऑयल प्रोडक्ट्स टैंकर एमटी सिबू-1 (M T Sibu 1) यमन के तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर गल्फ ऑफ एडन में हथियारबंद समुद्री लुटेरों के कब्जे में चला गया. जहाज पर कुल 20 चालक दल के सदस्य थे, जिनमें 16 भारतीय नागरिक शामिल हैं. वहीं, दूसरी घटना में कैमरून के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज को 17 अगस्त को सोमालिया के पंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में ले लिया. इस जहाज पर 10 सदस्यीय चालक दल था, जिसमें 6 भारतीय नागरिक शामिल हैं.
एक जहाज पर तुर्की का हथियार
रिपोर्ट के मुताबिक, एम/वी लुतुफ नामक इस जहाज को 17 अगस्त को पंटलैंड के इल जिले में मर्राया के पास तट से करीब साढ़े तीन नॉटिकल मील दूर कब्जे में लिया गया था. जहाज पर तुर्की के हथियार भी लदे होने की जानकारी सामने आई है. समुद्री लुटेरे जहाज को नूगाल तट की ओर ले गए. क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच दोनों घटनाओं ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है.
About the AuthorManish Kumar
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 23, 2026, 09:46 IST



