साई पल्लवी से पहले अंजलि अरोड़ा बनीं सीता, ‘हनुमान अंश’ जैसी सफलता की आस, बप्पा के दरबार में मांगा आशीर्वाद

Last Updated:September 16, 2026, 12:29 IST
गणपति चतुर्थी के मौके पर टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में इसकी धूम रही. आम लोगों के साथ साथ तमाम सितारे भी जमकर बप्पा का आशीर्वाद लेने में जुट गए. सलमान खान, शिल्पा शेट्टी से लेकर संभावना सेठ तक गणपति पूजा में लीना नजर आए.
अब गणेश चतुर्थी का मौका है तो काच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा कैसे पीछे रह सकती है. उन्होंने भी अपने घर में बप्पा का स्वागत किया और धूमधाम से त्योहार सेलिब्रेट किया. खुद अंजलि अरोड़ा ने गणेश चतुर्थी पर ये तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. चलिए दिखाते हैं.(फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)
अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर इस मौके से दो पोस्ट किए. एक में उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की तो दूसरे में पूरा नजारा वीडियो के जरिए दिखाया. उनके साथ उनके परिवार और दोस्त भी नजर आए. जो सब ढोल-नगारों के साथ बप्पा का स्वागत करते नजर आए. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)
अंजलि अरोड़ा अपनी गाड़ी में बप्पा को लेकर आईं. अपने घर में बप्पा को विराजमान किया. इस दौरान उनके घर में खूब जलसा हुआ. विधि-विधानपूर्वक पूजा हुई और फिर वह बप्पा के आगे आशीर्वाद मांगती नजर आईं. इस दौरान वह बिल्कुल इंडियन अटायर में नजर आईं. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)
Add as Preferred Source on Google
अंजलि अरोड़ा ने गाजरी रंग का सूट पहना. माथे पर तिलक और अक्षत लगाए नजर आईं. तस्वीरों में उनका पेट भी नजर आ रहा है. इसी के साथ कैप्शन में लिखा, ‘बप्पा, मेरे घर आने और मुझे शक्ति, साहस और आशीर्वाद से भरने के लिए आपका धन्यवाद. मैं जानती हूं कि आप हमेशा मेरे साथ हैं, हर मुश्किल में मेरा मार्गदर्शन करते हैं और मेरी रक्षा करते हैं.’ (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)
वह आगे लिखती हैं कि ‘बप्पा जब आप मेरे साथ हैं, तो मुझे किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं, न इस बेरहम दुनिया से, न नकारात्मकता से और न ही गलत इरादे रखने वाले लोगों से. बस यूं ही मेरा हाथ थामे रखना, बप्पा. मुझे विश्वास है कि जब तक आप मेरे साथ हैं, मैं हर मुश्किल का सामना कर सकती हूं. गणपति बप्पा मोरिया.’ (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)
अंजलि अरोड़ा जल्द ही रामायण पर आधारित फिल्म लाने वाली है. वह रणबीर कपूर-साई पल्लवी से पहले ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में नजर आएंगी. वह इसमें साई पल्लवी की तरह मां सीता का रूप धारण करेंगी. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कास्ट प्रमोशन में भी जुट चुकी है. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)
हाल में ही वह हनुमान अंश के एक्टर शोभिनव सत्य से मिलने भी पहुंची थीं. जहां अंजलि अरोड़ा ने उन्हें नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के लिए बधाई दी. साथ ही अपनी फिल्म के लिए भी आशीर्वाद मांगा. वह भी कहीं न कहीं यही चाहती है कि उनकी फिल्म को भी हनुमान अंश जैसा आशीर्वाद मिले और इतनी सफलता मिले. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)
अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के डायरेक्टर अभिषेक सिंह हैं तो प्रकाश और संजय बुंदेला इसके निर्माता. अंजलि अरोड़ा के अलावा फिल्म में देव शर्मा, शील वर्मा, रजनीश दुग्गल से लेकर कई कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म में म्यूजिक देव-आशीष ने दिया है. (फोटो साभार/Insta@anjimaxuofficially)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 16, 2026, 11:24 IST



