Rajasthan

साड़ी-सूट खरीदना हो या चूड़ियों से सजना हो, ये है भरतपुर का खास महिला बाजार

Last Updated:November 02, 2026, 18:15 IST

Bharatpur Famous Market : भरतपुर के बयाना बाजार में महिलाओं की जरूरत का हर सामान एक ही जगह मिलता है. अलग-अलग गलियों में सजी कपड़ों, श्रृंगार और चूड़ियों की दुकानें महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. भरतपुर के बयाना के चूड़ी वाले बाजार इस बाजार की एक और खास पहचान यहां की चूड़ी वाली गलियां हैं. यहां रंग-बिरंगी चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है.

भरतपुर में ऐसा खास और प्रसिद्ध बाजार मौजूद है जहां महिलाओं की खरीदारी से जुड़ी लगभग हर जरूरत का सामान आसानी से मिल जाता है. इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है. कि यहां अलग-अलग गलियों में अलग-अलग तरह की दुकानें सजी हुई हैं. यही वजह है कि यह बाजार महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां खरीदारी करने के लिए आने वाली महिलाओं को अपनी जरूरत के सामान के लिए ज्यादा दूर भटकना नहीं पड़ता.

इस बाजार में महिलाओं के कपड़ों के लिए अलग से गलियां मौजूद हैं जहां साड़ी, सूट, कुर्ती, लहंगा और अन्य तरह के परिधान आसानी से मिल जाते हैं. यहां अलग-अलग डिजाइन, रंग और वैरायटी के कपड़े देखने को मिलते हैं. महिलाएं अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार यहां खरीदारी कर सकती हैं. खास बात यह है.कि एक ही जगह पर कपड़ों की कई दुकानें होने से ग्राहकों को विकल्प भी खूब मिल जाते हैं.

वहीं महिलाओं के श्रृंगार और सजने-संवरने से जुड़ा सामान खरीदने के लिए भी यहां अलग बाजार मौजूद है.इस बाजार में चूड़ियां, बिंदी, कंगन, मेकअप का सामान, कॉस्मेटिक और अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानें लगी हुई हैं. शादी-ब्याह हो या फिर कोई त्योहार, महिलाएं यहां अपनी जरूरत के अनुसार श्रृंगार का सामान खरीदने पहुंचती हैं.

Add as Preferred Source on Google

भरतपुर के बयाना के चूड़ी वाले बाजार इस बाजार की एक और खास पहचान यहां की चूड़ी वाली गलियां हैं. यहां रंग-बिरंगी चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. कांच, लाख और विभिन्न डिजाइनों की चूड़ियां महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. खासकर त्योहारों और शादी के सीजन में इन दुकानों पर रौनक और भी बढ़ जाती है.

इसके अलावा बाजार में महिलाओं के उपयोग से जुड़ी अन्य कई तरह की चीजों की दुकानें भी मौजूद हैं. यहां घरेलू जरूरतों से लेकर छोटे-मोटे फैशन एक्सेसरीज तक का सामान आसानी से मिल जाता है. अलग-अलग गलियों में सामान की व्यवस्था होने के कारण ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से सीधे संबंधित बाजार में पहुंच सकते हैं. इससे खरीदारी करना काफी सुविधाजनक हो जाता है.

बयाना का यह महिला बाजार अपनी अलग-अलग गलियों, दुकानों की विविधता और खरीदारी की सुविधा के चलते खास पहचान रखता है. यहां एक ही स्थान पर कपड़े, श्रृंगार, चूड़ियां और अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध होने से महिलाओं का समय भी बचता है. यही वजह है.कि भरतपुर ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी महिलाएं यहां खरीदारी करने पहुंचती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

November 02, 2026, 18:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj