Rajasthan

सेना में जाने का सपना होगा पूरा, सीकर में 23 दिन चलेगी अग्निवीर भर्ती, 13 हजार युवाओं को कॉल लेटर

Last Updated:September 18, 2026, 13:58 IST

सीकर में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. 1 से 23 अक्टूबर तक सीकर के सांवली रोड स्थित जिला खेल स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. जयपुर आर्मी हेडक्वार्टर की ओर से होने वाली इस रैली में सीकर और जयपुर जिले के करीब 13 हजार कैंडिडेट के शामिल होने की संभावना है. भर्ती की तारीख सामने आते ही युवाओं ने फिजिकल और भर्ती के दूसरे चरणों की तैयारी तेज कर दी है.रैली में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं.

Sikar News: सीकर में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. जयपुर आर्मी हेडक्वार्टर की ओर से 1 से 23 अक्टूबर तक सीकर के सांवली रोड स्थित जिला खेल स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली की जाएगी. इस रैली में सीकर और जयपुर जिले के करीब 13 हजार कैंडिडेट के शामिल होने की संभावना है. भर्ती को लेकर युवाओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने इसे जुड़े विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि रैली के दौरान बड़ी गिनती में कैंडिडेट आएंगे. ऐसे में संभावित समस्याओं का पहले से आकलन कर उनका समाधान किया जाए. सेना भर्ती अधिकारी कर्नल हरीशचंद्र ने बताया कि जिला खेल स्टेडियम में होने वाली भर्ती रैली में सीकर और जयपुर क्षेत्र के विभिन्न उपखंडों से कैंडिडेट भाग लेंगे.

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए करीब 13 हजार युवाओं को कॉल लेटर भेजे जा चुके हैं. इसके बाद कैंडिडेट्स ने फिजीकल स्टेट सहित भर्ती प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों की तैयारी तेज कर दी है. भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को सबसे पहले एंट्री दिया जाएगा. बड़ी गिनती में कैंडिडेट के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है.

Add as Preferred Source on Google

स्टेडियम में क्राउड-कंट्रोल , बैरिकेडिंग और कैंडिडेट की आवाजाही को लेकर जुड़े अधिकारियों को खास इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. जिला कलेक्टर ने रैली वाली जगह पर पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, साफ-सफाई, पॉवर-सप्लाई और बैरिकेडिंग की सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही चिकित्सा सेवाओं के लिए मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात करने को कहा गया है.

भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर और इंटरनेट की जरूरत को देखते हुए तकनीकी बंदोबस्त भी पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. बड़ी गिनती में कैंडिडेट्स की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस विभाग को पुख्ता प्रबंध तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं. रैली के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सही ढंग से चलाने का खास ध्यान दिया जाएगा. अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले लोगों की सुविधा के लिए रैली स्थल के आसपास अस्थायी अन्नपूर्णा रसोई लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी.

सीकर में सेना भर्ती को लेकर युवाओं में लंबे समय से खास उत्साह है. हर साल जिले के करीब 35 हजार युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं. जिले में 15 से अधिक निजी डिफेंस एकेडमी चल रही हैं. वहां युवा फिजिकल और लिखित परीक्षा की तैयारी करते हैं. जिला खेल स्टेडियम में भी रोजाना 500 से अधिक युवा अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं. अब 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर युवाओं की तैयारियां आखिरी चरण में पहुंच गई हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 18, 2026, 13:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj