World

सोमालिया से MT Honour-25 बरामद, समुद्री डकैतों के हमले में भारतीय कुक तनवीरुज की मौत, परिजनों ने मांगा शव

Last Updated:September 30, 2026, 14:15 IST

सोमालिया से MT Honour-25 बरामद कर ल‍िया गया है. हालांक‍ि इस जहाज पर तैनात भारतीय कुक तनवीरुज की मौत की खबर आ रही है. परिवार ने शव वापसी की मांग की है. जबक‍ि विदेश मंत्रालय और केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग इसकी पुष्टि कर रहे हैं.सोमालिया से MT Honour-25 बरामद, समुद्री डकैतों के हमले में भारतीय की मौत  Zoomसोमालिया से MT Honour-25 बरामद, समुद्री डकैतों के हमले में भारतीय कुक तनवीरुज की मौत, परिजनों ने मांगा शव.

सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में रहे तेल टैंकर MT Honour 25 को बरामद कर लिया गया है. हालांकि समुद्री डाकुओं ने इस पर मौजूद 5 क्रू सदस्यों की हत्या कर दी थी. खबर आ रही है कि इस जहाज पर सवार एक भारतीय कुक की भी हत्या कर दी गई है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को पुंटलैंड सुरक्षा बलों ने इसे डाकुओं के कब्जे से छुड़ाया है. यह जहाज अप्रैल 2026 से लुटेरों के कब्जे में था.

FSUI के मुताबिक, बचाव अभियान से पहले लुटेरों ने जहाज पर सवार पांच क्रू सदस्यों की हत्या कर दी. इनमें तीन पाकिस्तानी, एक भारतीय और एक म्यांमार के नागरिक शामिल हैं. भारतीय नागरिक और कुक मोहम्मद तनवीरुज जमान की भी मौत की खबर है. वहीं चार अन्य क्रू सदस्य घायल हुए हैं.

जहाज पर कुल 17 सदस्य सवार थे, जिनमें ज्यादातर पाकिस्तानी थे. पुंटलैंड मैरीटाइम पुलिस फोर्स ने ऑपरेशन कर जहाज पर कब्जा कर लिया है और कई लुटेरों को गिरफ्तार किया है.

हालांकि, तनवीरुज जमान के परिवार को अभी तक भारत सरकार की ओर से उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है. परिवार ने विदेश मंत्रालय और केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग से जल्द आधिकारिक पुष्टि और शव को भारत लाने की मांग की है.

वहीं, केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि वह सोमालिया के संबंधित अधिकारियों से MT Honour पर सवार भारतीय क्रू की स्थिति की जानकारी ले रहा है. साथ ही, भारतीय क्रू सदस्य की मौत की रिपोर्ट की भी पुष्टि की जा रही है.

About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ेंFirst Published :

September 30, 2026, 14:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj