Rajasthan

स्वाइन फ्लू से जूझ रहे किरोड़ी मीणा की हालत कैसी? मेडिसिन HOD की निगरानी में इलाज जारी

Last Updated:August 26, 2026, 08:23 IST

Kirodi Lal Meena Health Bulletin: राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने के बाद एसएमएस अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती हैं. डॉ. आर.के. भीनमाल की यूनिट और मेडिसिन HOD डॉ. महेन्द्र अग्रवाल की निगरानी वाली स्पेशल टीम उनका इलाज कर रही है. एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी के मुताबिक, स्वाइन फ्लू प्रोटोकॉल के तहत इलाज जारी है. संक्रमण से बचाव के लिए फिलहाल उनसे किसी भी बाहरी व्यक्ति के मिलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

ख़बरें फटाफट

स्वाइन फ्लू से जूझ रहे किरोड़ी मीणा की हालत कैसी? स्पेशल टीम कर रही इलाजZoomकृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा SMS अस्पताल के ICU में भर्ती, स्पेशल टीम कर रही इलाज

Jaipur: स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में इलाज लगातार जारी है. अस्पताल प्रशासन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर 24 घंटे पल-पल की निगरानी रख रही है. एसएमएस अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, मंत्री मीणा को मेडिकल आईसीयू (ICU) / आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, जहां उनकी स्थिति पहले से बेहतर और पूरी तरह स्थिर बनी हुई है.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को एसएमएस अस्पताल के मेडिसिन डिपार्टमेंट के अंतर्गत डॉ. आर.के. भीनमाल की यूनिट में रखा गया है. स्वाइन फ्लू संक्रमण के खतरे और मेडिकल प्रोटोकॉल को देखते हुए डॉक्टरों ने किसी भी परिचित या बाहरी व्यक्ति को उनसे मिलने की सख्त मनाही की है.

मेडिसिन HOD डॉ. महेन्द्र अग्रवाल की देखरेख में बनी स्पेशल टीम

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने मंत्री के स्वास्थ्य का अपडेट देते हुए बताया कि स्वाइन फ्लू के तय प्रोटोकॉल के तहत डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इलाज शुरू कर दिया गया है. उनकी सभी जरूरी मेडिकल जांचें कराई जा रही हैं. इलाज की पूरी प्रक्रिया पर मेडिसिन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. महेन्द्र अग्रवाल की निगरानी में बनी डॉक्टरों की एक विशेष टीम 24 घंटे नजर रख रही है.

स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआओं का दौर

कृषि मंत्री के आईसीयू में भर्ती होने की खबर आते ही समर्थकों में चिंता की लहर है. हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरी दवाओं के साथ इलाज आगे बढ़ाया जा रहा है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 26, 2026, 08:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj