‘हनुमान अंश’ फिल्म के बाद थिएटर में हुआ हनुमान जी की पूजा, दर्शकों को बांटे पेड़े और हनुमान चालीसा

Last Updated:September 15, 2026, 16:38 IST
Jodhpur Hanuman Ansh Movie: जोधपुर के एक थिएटर में ‘हनुमान अंश’ फिल्म के प्रदर्शन के बाद धार्मिक आयोजन किया गया. फिल्म खत्म होने के बाद हनुमान जी का पूजन किया गया. इस दौरान थिएटर में मौजूद दर्शकों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. श्रद्धालुओं और दर्शकों को प्रसाद के रूप में पेड़े बांटे गए. साथ ही हनुमान चालीसा भी वितरित की गई. फिल्म के बाद हुए इस आयोजन से थिएटर का माहौल भक्तिमय हो गया और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला.
जोधपुर के झालामंड स्थित पेन इंडिया मॉल के पीवीआर आईनॉक्स में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के लिए फिल्म का समापन खास बन गया। फिल्म खत्म होने के बाद थियेटर में ही हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया और दर्शकों ने भी श्रद्धा के साथ इस आयोजन में हिस्सा लिया.
पूजा-अर्चना के बाद ओमप्रकाश लोहिया ने थियेटर में मौजूद दर्शकों को प्रसाद स्वरूप पेड़े वितरित किए. इसके साथ ही प्रत्येक दर्शक को हनुमान चालीसा की पुस्तक भी भेंट की गई. फिल्म के बाद अचानक हुए इस आयोजन से दर्शकों के लिए यह अनुभव यादगार बन गया.
‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने पहुंचे दर्शक ओमप्रकाश लोहिया अपने साथ भगवान हनुमान जी की तस्वीर लेकर आए थे। थियेटर प्रबंधन से पूर्व चर्चा के बाद फिल्म समाप्त होने पर उन्होंने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धा और भक्ति के इस दृश्य ने फिल्म देखने आए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
Add as Preferred Source on Google
‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करौली बाबा से जुड़ी आस्था, भक्ति और उनके जीवन-मूल्यों को केंद्र में रखकर बनाई गई है.फिल्म में भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा के साथ नीम करौली बाबा के पराक्रम, समर्पण और धर्म के प्रति निष्ठा को दर्शाने का प्रयास किया गया है. यही वजह रही कि फिल्म को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला.
ओमप्रकाश लोहिया ने बताया कि भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी आस्था है। फिल्म देखने के बाद उन्हें लगा कि इस अवसर को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए लोगों को हनुमान जी की भक्ति से जोड़ना चाहिए। इसी भावना के साथ उन्होंने दर्शकों को प्रसाद और हनुमान चालीसा वितरित की, जिसे लोगों ने श्रद्धा के साथ स्वीकार किया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 15, 2026, 16:38 IST



