हैदराबाद: मुंह पर कपड़ा लपेट ब्वॉयफ्रेंड संग होटल पहुंची युवती, रात-भर कमरे में घुसे रहे और सुबह छा गया मातम

होमताजा खबरदेश
कपड़ा लपेट BF संग होटल पहुंची युवती, रात-भर कमरे में घुसे रहे दोनों, सुबह मातम
Last Updated:September 22, 2026, 21:47 IST
Hyderabad News: हैदराबाद के माधापुर इलाके में एक होटल के कमरे में 29 वर्षीय युवती शारोन निखिता टोपनो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विशाखापत्तनम की रहने वाली यह युवती एक पुरुष मित्र के साथ होटल में रुकी थी. मंगलवार सुबह युवक उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया, और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैपुलिस मामले की जांच कर रही है.
साइबर सिटी हैदराबाद के माधापुर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया. माधापुर के सिद्दीकी नगर स्थित एक होटल के कमरे में 29 साल की युवती शारोन निखिता टोपनो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. विशाखापत्तनम की रहने वाली यह युवती सोमवार दोपहर को अपने एक पुरुष मित्र के साथ होटल में रुकी थी. लेकिन मंगलवार की सुबह वही कमरा और होटल उसके लिए काल बन गया. चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान और कमरे से मिली खाली शराब की बोतल ने इस पूरी घटना को एक गहरे रहस्य में बदल दिया है.
बेहोशी का नाटक कर अस्पताल में छोड़ा और हुआ फरारपुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका का मित्र श्रीनिवास रवि तेजा उसे सोमवार दोपहर को होटल के रूम नंबर 304 में लेकर आया था. मंगलवार की सुबह रवि तेजा ने होटल स्टाफ को सूचना दी कि शारोन बेहोश हो गई है, जिसके बाद होटल स्टाफ की मदद से उसे कोथागुड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया. जैसे ही मौत की पुष्टि हुई, आरोपी रवि तेजा मौके से फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया. पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है.
चेहरे पर चोट के निशान और मिस्ट्री मैन की तलाशघटना की सूचना मिलते ही माधापुर पुलिस और फॉरेंसिक क्लूस (Clues) टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतका के चेहरे पर छोटे और गंभीर चोट के निशान मिले हैं, साथ ही कमरे से एक खाली शराब की मौत भी बरामद हुई है. पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. हैरानी की बात यह है कि न तो परिवार को और न ही पुलिस को यह स्पष्ट रूप से पता है कि युवती हैदराबाद में कहां रहती थी या क्या काम करती थी. फिलहाल, मृतका के एक अन्य दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए स्पेशल टीमें तैनात कर दी हैं.
About the AuthorSandeep GuptaChief Sub Editor
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ेंLocation :
Hyderabad,Hyderabad,Telangana
First Published :
September 22, 2026, 21:47 IST



