Entertainment

हॉरर कॉमेडी नहीं सिर्फ खौफ का खेल, ‘418’ का ट्रेलर देख उड़ जाएगी रातों की नींद, रोंगटे खड़े करने वाला हर 1 सीन

Last Updated:October 05, 2026, 20:43 IST

हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘418’ का हिंदी ट्रेलर फाइनली सामने आ चुका है. प्रशांत नील की इस फिल्म में कमरे नंबर 418 से जुड़ा एक खौफनाक रहस्य देखने को मिलेगा. ट्रेलर में डरावने विजुअल्स, सुपरनैचुरल घटनाएं और चैत्रा आचार की दमदार परफॉर्मेंस देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट ट्रेलर के बाद तो और ज्यादा बढ़ गई है. ये फिल्म 23 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर पांच भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली. पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउस Mythri Movie Makers अब हॉरर की दुनिया में कदम रखने जा रहा है. प्रोडक्शन हाउस की नई और मच अवेटेड फिल्म ‘418’ एक हॉरर थ्रिलर है, जो डर और रहस्य की ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दावा करती है. फिल्म को मशहूर निर्देशक प्रशांत नील प्रस्तुत कर रहे हैं. वहीं, किर्तन नागगौड़ा इस फिल्म से बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं. उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है.

नवीन येरनेनी और यालमंचिली रवि शंकर फिल्म के निर्माता हैं. फिल्म में चैत्रा आचार, सूर्य राज, चरण लक्करजु, प्रीति पगडाला और शशांक पाटिल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने अब फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है.

कमरा नंबर 418 में छिपा है बड़ा राज

बात अगर ट्रेलर की करें तो ट्रेलर की शुरुआत एक चौकीदार से होती है, जो बताता है कि उस डरावने घर में कोई पक्षी तक नहीं आजतक नहीं आया है. यहीं से फिल्म में छिपे डर और रहस्य का अंदाजा लगने लगता है. इसके बाद कहानी 18 साल के विवेक के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जो हकीकत और अपने भ्रम के बीच उलझा हुआ है. कहानी उस वक्त और रहस्यमयी हो जाती है, जब 15 साल से बंद VIMS बिल्डिंग को दोबारा खोलने का फैसला लिया जाता है. स्थानीय लोग इसका विरोध करते हैं, लेकिन इसके बावजूद बिल्डिंग को खोल दिया जाता है. इसी बिल्डिंग का कमरा नंबर 418 अपने अंदर एक बेहद डरावना राज छिपाए हुए है.

फिल्म का हॉरर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ट्रेलर के शुरुआती हिस्से को देखकर ऐसा लगता है कि यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें एक युवा लड़का अपनी हकीकत और कल्पनाओं के बीच फंसा हुआ है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म का डरावना पहलू सामने आने लगता है. ट्रेलर का दूसरा हिस्सा हॉरर और सुपरनैचुरल घटनाओं से भर जाता है और हर अगले सीन के साथ डर बढ़ता जाता है. फिल्म के निर्देशक किर्तन नागगौड़ा ने कहानी को काफी गंभीर रखा है. ट्रेलर में डर पैदा करने के लिए बेवजह कॉमेडी या दूसरे कमर्शियल मसालों का सहारा नहीं लिया गया है. यही वजह है कि फिल्म का माहौल शुरू से ही गंभीर और डरावना नजर आता है.

बता दें कि फिल्म में चैत्रा आचार का किरदार लोगों का ध्यान खींचता है. ट्रेलर के दूसरे हिस्से में उनकी एंट्री के साथ ही कहानी का पूरा माहौल बदल जाता है. उनका डरावना लुक, हावभाव और स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर में खौफ पैदा करने का काम करते हैं. उनके अलावा सूर्य राज, चरण लक्करजु, प्रीति पगडाला और शशांक पाटिल की भी झलक देखने को मिलती है. फिल्म के डरावने माहौल को बनाने में सिनेमैटोग्राफर दिनेश दिवाकर की भी अहम भूमिका नजर आती है. कैमरा एंगल और विजुअल्स कहानी के सस्पेंस को और मजबूत करते हैं. वहीं, वेंकी जीजी का बैकग्राउंड स्कोर डर को और बढ़ाने का काम करता है. कुल मिलाकर ‘418’ का हिंदी ट्रेलर डर, रहस्य और सुपरनैचुरल घटनाओं से भरपूर नजर आता है. चैत्रा आचार की डरावनी परफॉर्मेंस, शानदार विजुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और रहस्यमयी कहानी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहे हैं. अब देखना होगा कि फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना डरा पाती है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 05, 2026, 18:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj