Rajasthan

16 माह के बच्चे ने 1 मिनट 4 सेकंड में पहचान के लिए सौरमंडल के 8 ग्रह, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Last Updated:September 28, 2026, 16:00 IST

Vilohit Gautam Chasta World Record: चित्तौड़गढ़ जिले के 16 माह के विलोहित गौतम चाष्टा ने अपनी असाधारण प्रतिभा से खास पहचान बनाई है. विलोहित ने महज 1 मिनट 4 सेकंड में सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों की सटीक पहचान कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया. इस उपलब्धि के लिए उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. इतनी कम उम्र में इस प्रतिभा ने परिवार और जिले को गौरवान्वित किया है.

ख़बरें फटाफट

16 माह के विलोहित का कारनामा, 1 मिनट 4 सेकंड में 8 ग्रहों की सटीक पहचानZoom16 माह के बच्चे ने 1 मिनट 4 सेकंड में पहचान लिए सौरमंडल के 8 ग्रह

चित्तौड़गढ़: चिजिस उम्र में नन्हें बच्चे आमतौर पर सिर्फ अपने माता-पिता और आसपास के परिजनों को ही पहचान पाते हैं, उस उम्र में चित्तौड़गढ़ जिले के एक होनहार बालक ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. मात्र 16 माह की उम्र में विलोहित गौतम चाष्टा ने 1 मिनट 4 सेकंड में सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों की सटीक पहचान कर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।​इस विलक्षण उपलब्धि के लिए विलोहित का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है.

संस्था ने उनकी इस असाधारण प्रतिभा को देखते हुए उन्हें जारी प्रमाण पत्र में वन इन ए मिलियन के विशेष सम्मान से नवाजा है. ​विलोहित केवल ग्रहों की पहचान तक ही सीमित नहीं हैं. इतनी छोटी सी उम्र में वे ​सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों की त्वरित पहचान करते हैं. भारत के विभिन्न राज्यों के नक्शे और नाम पहचानते हैं. ​गणिती आकृतियों की सटीक जानकारी रखते हैं. अंग्रेजी वर्णमाला और अन्य बुनियादी चित्रों को आसानी से पहचान लेते हैं.

आगे बढ़ाते हुए परिवार और क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया ​विलोहित की इस उपलब्धि के पीछे उनकी माता डॉक्टर किरण व्यास का अथक प्रयास और मार्गदर्शन रहा है, जिन्होंने खेल-खेल में ही उनकी प्रतिभा को पहचाना और उसे सही दिशा दी. विलोहित का परिवार कपासन का मूल निवासी है. उनके पिता सिद्धार्थ चाष्टा एक इंजीनियर हैं और वर्तमान में रावतभाटा में सेवारत हैं.

शिक्षा का माहौल और संस्कार शुरू से ही रहेपरिवार में शिक्षा का माहौल और संस्कार शुरू से ही रहे हैं. इससे पूर्व वर्ष 2022 में इसी परिवार की हिमाद्रि गौतम ने भी अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. अब नन्हे विलोहित ने भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए परिवार और क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Chittaurgarh,Rajasthan

First Published :

September 28, 2026, 16:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj